T20 World Cup: मेलबर्न में भारी बारिश के कारण न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच रद्द, टॉस भी नहीं कर सकी टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार (26 अक्टूबर) को मेलबर्न में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. मेलबर्न में भारी बारिश के कारण यह मैच बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया. नियम के अनुसार दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे. वहीं इससे पहले यहां इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले गया मैच भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ. जिसमें डकवर्थ लूईस नियम के तहत आयरलैंड को 5 रन से जीत मिली.
Nz Vs Afg T20: न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
न्यूजीलैंड टीम ने अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 89 रन के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है. न्यूजीलैंड 2 अंकों के साथ बेहतर रन रेट होने की वजह से अंकतालिका में प्रथम स्थान पर काबिज है. टीम इस मैच में भी वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम को पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इस मैच में अपने पिछली हार से सबक लेते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान t20: पिच रिपोर्ट
यह पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के अनुकूल है. यहां तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल मिल सकती है. पहली पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होगा. यहां पर औसत स्कोर 149 रन है. यहां पर लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 प्रतिशत मुकाबले जीते गए हैं. इसलिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना इस पिच पर सही निर्णय रहेगा.
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग XI
डिवॉन कॉन्वेय (विकेटकीपर), फिन एलेन, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लुकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट.
अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग XI
हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद नबी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान घानी, अमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारुखी.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए