New Year 2024: 1 जनवरी से लागू होने जा रहे हैं ये 3 बड़े नियम, तुरंत निपटा लें जरूरी काम

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Dec 2023 6:28 PM

विज्ञापन

New Year 2024 New Rules - 1 जनवरी 2024 से कई ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपके ऊपर पड़ सकता है. ऐसे में सावधानी बरतते हुए आपको 1 जनवरी से पहले ही ये जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. सिम कार्ड से लेकर UPI पेमेंट तक कई चीजों से जुड़े नियमों में बदलाव आ रहा है. आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन

New Year 2024 New Rule Gmail, Google Pay, Paytm, PhonePe, SIM Card, UPI Payment : साल 2023 बीतने को अब कुछ ही घंटे बाकी हैं और नया साल, 2024 दस्तक देने वाला है. नये साल के साथ कुछ नये नियम भी प्रभाव में आनेवाले हैं. अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आपको बता दें कि नये साल में, 1 जनवरी 2024 से कई ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपके ऊपर पड़ सकता है. ऐसे में सावधानी बरतते हुए आपको 1 जनवरी से पहले ही ये जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. सिम कार्ड से लेकर UPI पेमेंट तक कई चीजों से जुड़े नियमों में बदलाव आ रहा है. आइए झटपट जान लेते हैं-

Gmail अकाउंट बंद होने वाले हैं

गूगल ऐसे सभी जीमेल अकाउंट डिलीट कर रहा है, जिनका इस्तेमाल एक या दो साल से नहीं किया गया है. यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. ऐसे में अगर आपका कोई अकाउंट आपने काफी दिनों से नहीं इस्तेमाल नहीं किया है, तो उसे एक बार एक्टिव कर लें. संभव है कि आपका ऐसा कोई अकाउंट डिलीट हो जाए.

Also Read: Google डिलीट करने जा रहा लाखों Gmail अकाउंट्स, ऐसे बनाएं अपना अकाउंट सेफ

UPI अकाउंट हो जाएगा बंद

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने Paytm, Google Pay और PhonePe जैसे पेमेंट्स ऐप और बैंकों से कहा है कि वे ऐसे UPI IDs और नंबर्स को डिएक्टिवेट कर दें, जो एक साल से ज्यादा समय से इस्तेमाल में लाये नहीं गए हों. इसके लिए आखिरी तारीख 31, दिसंबर 2023 है. ऐसा करने की वजह यह है कि फोन नंबर कई बार दूसरे यूजर्स को भी जारी किये जाते हैं और ऐसे में पैसों के ऑनलाइन लेनदेन में गड़बड़ी सामने आ सकती है.

Also Read: PhonePe, Google Pay, Paytm UPI आईडी हो जाएगी बंद; जानें वजह

सिम कार्ड के लिए बना नया नियम

लोकसभा और राज्यसभा में नया टेलीकम्युनिकेशन बिल 2023 पास हो गया है. जल्द ही बिल कानून बन जाएगा. इस नये बिल में ऐसा नियम बनाया गया है कि नये सिम कार्ड लेने के लिए ग्राहकों को बायोमेट्रिक डीटेल देना जरूरी होगा. ऐसे में अगर आप बिना बायोमेट्रिक डीटेल दिये नया सिम खरीदना चाहते हैं, तो 31 दिसंबर से पहले तक ही इसे खरीद सकते हैं.

Also Read: 1 जनवरी 2024 से SIM खरीदने के नियमों में होगा बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola