NED vs SL, ICC World Cup 2023 LIVE Streaming: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच, यहां जानें

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Oct 2023 12:30 PM

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को हरा चुकी नीदरलैंड टीम खराब फॉर्म से जूझ रही श्रीलंका के खिलाफ आज विश्व कप के मैच में इसी लय को कायम रखना चाहेगी. अभी तक अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना कर चुकी श्रीलंका की नजर पहली जीत पर रहने वाली है. आइए जानते हैं कि आप यह महामुकाबला कब, कहां और कैसे देख सकते हैं-

विज्ञापन

NED vs SL, ICC World Cup 2023 LIVE Telecast: वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मैच नीदरलैंड्स और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. खिताब की प्रबल दावेदार दक्षिण अफ्रीका को हरा चुकी नीदरलैंड टीम खराब फॉर्म से जूझ रही श्रीलंका के खिलाफ आज विश्व कप के मैच में इसी लय को कायम रखना चाहेगी. अभी तक अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना कर चुकी श्रीलंका की नजर पहली जीत पर रहने वाली है. अगर श्रीलंका को इस मैच में हार मिलती है, तो वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. ऐसे में उसके लिए यह मैच करो या मरो जैसा है. इस तरह आप समझ सकते हैं कि दोनों टीमों के लिए आज का यह मैच कितना अहम है. आइए जानते हैं कि आप यह महामुकाबला कब, कहां और कैसे देख सकते हैं-

Netherlands vs Sri Lanka Free Live Streaming : दोनों टीमों की प्लेइंग 11

नीदरलैंड्स : विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंजलब्रेचेट, तेजा निदामानुरू, लॉगन वैन बीक, रूलोफ वैन डर मर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरन.

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका.

Netherlands vs Sri Lanka : श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच कब है?

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच 21 अक्टूबर को अपराह्न 10:30 बजे से है.

Netherlands vs Sri Lanka : श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स आईसीसी विश्व कप 2023 को मुफ्त में कहां देख सकते हैं?

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच मैच को डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं.

Netherlands vs Sri Lanka : श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच किस मैदान पर खेला जा रहा है?

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप 2023 का मैच भारत के लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है.

Netherlands vs Sri Lanka : श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच का प्रसारण कौन से टीवी चैनल कर रहे हैं?

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है.

Netherlands vs Sri Lanka : श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच का प्रसारण कौन से टीवी चैनल कर रहे हैं?

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है.

Netherlands vs Sri Lanka : श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां हो रही है?

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर हो रही है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola