ePaper

Varanasi News: नेपाल के PM की पत्नी आरजू राणा देउबा का काशी ने जीता दिल, बोलीं- यहां आकर ऐसा लगा जैसे...

Updated at : 03 Apr 2022 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: नेपाल के PM की पत्नी आरजू राणा देउबा का काशी ने जीता दिल, बोलीं- यहां आकर ऐसा लगा जैसे...

नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा की पत्नी ने कहा, हम पीएम मोदी और सीएम योगी का बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं. यहां की जनता ने हमारा भव्य रूप से स्वागत किया है. भारत और नेपाल के बीच बहुत नजदीक का संबंध है. मुझे नहीं लगता कि कोई दो देशों के बीच इतना गहरा संबंध हो सकता है.

विज्ञापन
undefined

Nepal Prime Minister in Varanasi: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे. अपने दौरे के आखिरी दिन दोनों उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे, जहां खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया.

undefined

वाराणसी में नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने कई मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की. इसके बाद पीएम और उनकी पत्नी ने सीएम योगी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की. पीएम की पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ की है.

undefined

पीएम शेर बहादुर देउबा की पत्नी ने कहा, हम पीएम मोदी और सीएम योगी का बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं. यहां की जनता ने हमारा भव्य रूप से स्वागत किया है. भारत और नेपाल के बीच बहुत नजदीक का संबंध है. मुझे नहीं लगता कि कोई दो देशों के बीच इतना गहरा संबंध हो सकता है.

undefined

पीएम शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा देउबा ने कहा, मैं पहली बार वाराणसी 1990 मे आयी थी. इसके बाद 2017 में अपनी भतीजी के मुंडन के वक्त आना हुआ था. अब पांच साल बाद फिर से काशी आना हुआ. मुझे पांच साल बाद काशी आने पर इतना बदलाव दिखा कि ऐसा लग रहा है मैं किसी अन्य शहर में आई हूं. खासकर काशी विश्वनाथ मंदिर में तो तब और अब में जमीन आसमान का अंतर हो गया है.

undefined

आरजू राणा देउबा ने कहा, जब मैं पहले आती थी तो छोटी- छोटी गलियां दिखती थी. बहुत ज्यादा लंबा पैदल रास्ता होने के साथ ही गलियों में घूमकर दर्शन करने के लिए आना पड़ता था. अब इतना घूमकर नहीं आना पड़ता है. आसपास के बिल्डिंग भी काफी भव्य नजर आ रहे हैं. बहुत सुंदर काशी नजर आ रही है.

undefined

नेपाल के पीएम की पत्नी ने कहा कि गंगा का दृश्य यहां से देखने पर काफी अच्छा दिख रहा है. गंगा पहले से काफी साफ सुथरी भी दिख रही है. काशी विश्वनाथ जी से गंगा का दृश्य दिखना अति रमणीय है और हमारे पशुपतिनाथ जी के मंदिर से भी गंगा प्रत्यक्ष दिखती है. 200 वर्ष पूर्व जैसे पशुपतिनाथ के मंदिर दृश्य की परिकल्पना हमारे राजा ने की थी, मुझे लगता है, अब बिल्कुल वैसा ही दिखता है.

undefined

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा- दर्शन करने के बाद हमारा जीवन सफल हो गया है. बाबा विश्वनाथ से यही कामना की है कि पूरे देश- विश्व में शांति- सुख- समृद्धि- प्रगति का आशीर्वाद मिले.

undefined

भारत और नेपाल के सम्बन्धों को लेकर आरजू राणा देउबा ने कहा कि भारत और नेपाल एक ही सभ्यता के अंग हैं. पशुपतिनाथ और काशी विश्वनाथ हमारे लिए एक समान पूजनीय हैं. हम भी भारत के धर्म- सभ्यता से जुड़े हुए हैं. रामायण- महाभारत ग्रन्थ से हम भी जुड़े हैं. हमारी संस्कृति, धर्म, रहन-सहन, खान- पान सब कुछ एक ही है. सिर्फ राजनीतिक दायरा हमारा सीमित है. हम एक ही संस्कृति का पालन करते हैं. पशुपतिनाथ और काशी विश्वनाथ का वर्णन तो पुराणों में भी किया गया है. हमारे पुराणों में सबकुछ वर्णित है कि क्यों इन जगहों पर जाकर हमे दर्शन करना चाहिए. इसका अतुलनीय इतिहास है, मैं तो बहुत संक्षिप्त में बता रही.

undefined

उन्होंने कहा कि नेपाल के लोग काशी के लिए यही भाव रखते हैं कि यदि काशी में मृत्यु हो जाये तो सीधे स्वर्ग मिलता है. अभी इसमे थोड़ा परिवर्तन आ गया है. पहले लोग यहां गृहस्थ जीवन के बाद जब वृद्धावस्था की तरफ बढ़ते थे तो काशी आ जाते थे कि अंतिम समय में यहीं प्राण त्यागें और मोक्ष मिले, मगर अब लोग सांसारिक मोह जाल में जकड़े हुए हैं. इसलिए अब संस्कृति थोड़ी अलग हो गई है. अब पहले जैसे लोग यहां अन्तिम समय के वक्त नहीं आते. मगर लोगों का विश्वास अभी भी यही है. ये नहीं बदला है.

undefined

नेपाल के प्रधानमंत्री की पत्नी आरजू राणा देउबा ने कहा कि जिस तरह से काशी में हमारा स्वागत हुआ, उससे मैं और मेरे पति बहुत खुश हुए हैं. जबकि आज सन्डे है. इसके बावजूद लोकनृत्य हमारे लिए प्रस्तुत किया गया. इसके लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारे लिए इतना भव्य स्वागत किया.

undefined

उन्होंने कहा कि नेपाल- भारत का सम्बंध बहुत नजदीक का है. यहां से जुड़ाव सदा के लिए यूं ही चलता रहेगा क्योंकि नेपाल के लोग इधर आते हैं पूजा- पाठ के लिए और इधर के लोग भी पशुपतिनाथ, मुक्तिनाथ और लुम्बिनी के दर्शन के लिए आते हैं. हमारे यहां के लोग भारत में हरिद्वार, बद्रीनाथ, केदारनाथ चार धाम करने आते हैं. हमारा जो सम्बंध है वह इतना नजदीक है कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा किसी दो देश के बीच में प्रगाढ़ सम्बन्ध होगा.

undefined

आरजू राणा देउबा ने कहा कि हमारा देश छोटा है और भारत बहुत बड़ा देश है. फिर भी भारत हमारे देश के लिए इतना सोच रहा है. अपने पड़ोसी देश के विकास को लेकर सोचना बहुत बड़ी बात है. इससे भारत-नेपाल के आंतरिक सम्बंध और मजबूत होंगे. हम नेपाली परिश्रमी – स्वाभिमानी हैं. हमारे पास बहुत अच्छा जल स्रोत है, जो हम इंडिया में बेच सकते हैं तो मुझे लगता है कि इन क्षमताओं के साथ हम भारत से अपने सम्बंध और मजबूत कर सकते हैं.

undefined

उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत कुछ तो नहीं है, मगर भारतीयों के लिए सद्भाव है. नेपाली इंडियन टीवी चैनल भी देखते हैं, हिंदी भी बोलते हैं और मैं भी हिंदी बोलती हूं. इस लिहाज से भारत और नेपाल का सम्बंध बहुत ही प्रगाढ़ है और हमेशा और भी प्रगाढ़ होते रहने चाहिए.

(फोटो रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola