ePaper

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत की फैमिली को यूं कहा ‘थैंक्यू’, सोशल मीडिया पर viral हो रही हैं photos

Updated at : 31 Oct 2020 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत की फैमिली को यूं कहा ‘थैंक्यू’, सोशल मीडिया पर  viral हो रही हैं  photos

neha kakkar rohanpreet singh reception, neha kakkar wedding : कुछ ही दिनों पहले शादी के बंधन में बंधी सिंगर नेहा कक्कड़ को ससुराल में ढेर सारा प्यार मिल रहा है. रोहनप्रीत की फैमिली के वो काफी घुलमिल गईं हैं और ये बात सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक सामने आ गई हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपनी रिसेप्शन पार्टी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर ससुराल वालों को बेहद प्यारे अंदाज में थैंक्यू कहा . नेहा कक्कड़ ने इन तस्वीरों को शेयर कर बताया है कि उनकी रिसेप्शन पार्टी बेहद ही शाही अंदाज में प्लान की गई थी.

विज्ञापन

कुछ ही दिनों पहले शादी के बंधन में बंधी सिंगर नेहा कक्कड़ को ससुराल में ढेर सारा प्यार मिल रहा है. रोहनप्रीत की फैमिली के वो काफी घुलमिल गईं हैं और ये बात सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक सामने आ गई हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपनी रिसेप्शन पार्टी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर ससुराल वालों को बेहद प्यारे अंदाज में थैंक्यू कहा . नेहा कक्कड़ ने इन तस्वीरों को शेयर कर बताया है कि उनकी रिसेप्शन पार्टी बेहद ही शाही अंदाज में प्लान की गई थी.

नेहा ने केक काटकर मानाया जश्न

नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी के बाद ससुराल में आने के बाद जश्न मनाया है, उन्होंने जो नई तस्वीरें शेयर की हैं, वे उनकी केक कटिंग सेरिमनी की है. रिसेप्शन पार्टी के दौरान अपनों के बीच इस नई जोड़ी ने केक काटकर जश्न मनाया था, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है.

पिछले दिनों 24 अक्‍टूबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों से नेहा ने रोहनप्रीत सिंह से दिल्ली में शादी की थी. पहले दोनों ने गुरुद्वारे में शादी की और फिर शाम को अग्नि के फेरे लिए थे.

https://www.instagram.com/p/CHAgFowgQTS/

चंडीगढ़ में हुआ था ग्रैंड रिसेप्‍शन

इसके दो दिनों बाद 26 अक्टूबर को चंडीगढ़ में ग्रैंड रिसेप्‍शन का आयोजन हुआ। शादी के चार दिन बाद नेहा ने इंस्‍टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया.

शादी के बाद नेहा कक्‍कड़ ने रखा ये नाम

नेहा कक्‍कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत के नाम संग अपना नाम जोड़ लिया है, लेकिन इसमें एक ट्विस्‍ट भी है. नेहा ने प्रोफाइल नेम तो नेहा कक्कड़ ही रखा है, बस उन्होंने इसके आगे मिसेस सिंह लगा लिया है. फैंस इसपर जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर उन्‍हें मिसेज सिंह कहकर पुकार रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CHAf9sUAxph/

ये सितारे हुए थे शामिल

24 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ ने लंबे समय के बाद अपने प्यार रोहनप्रीत सिंह से शादी कर ली थी. इनके ग्रैंड सेलिब्रेशन में उर्वशी रौतेला, उर्वशी ढोलकिया, अवनीत कौर, अखिल, जस्सी लोखा और बानी सांधु समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे. इससे पहले नेहा ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की थीं.

https://www.instagram.com/p/CHAgWS-ga7p/

कौन है रोहनप्रीत सिंह? ( Who Is Rohanpreet Singh)

रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं. वो कई रियलिटी टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं. 2018 में आयोजित ‘राइजिंग स्टार 2’ में रोहनप्रीत फर्स्ट रनर-अप बने थे. रोहनप्रीत, रिएलिटी शो मुझसे शादी करोगे का हिस्सा रह चुके हैं. वे शो में कंटेस्टेंट थे जिन्हें शहनाज गिल को शादी के लिए इंप्रेस करना था. हालांकि शो चल नहीं पाया और बीच में ही इसे बंद कर दिया गया.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola