नेहा कक्कड़ ने ट्रैक्टर पर करवाया Glamorous Photoshoot, मंगेतर रोहनप्रीत ने कह डाला चलो चलो करवाइये . . .

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Oct 2020 8:19 PM

विज्ञापन

Neha kakkar new photoshoot, neha kakkar photoshoot in pink dress, neha kakkar Glamorous Photoshoot: बॉलीवुड में आज को दौर की नंबर वन सिंगर मानी जाने वाली नेहा कक्कड़ हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं. आपको बता दें सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और रोहनप्रीत की साथ में एक तसवीर पोस्ट की है. इसमें दोनों साथ में बेहद खुश दिख रहे है. तसवीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में नेहा ने लिखा, तुम मेरे हो। वहीं उन्‍होंने दोनों के नाम को मिलाकर हैशटैग भी दिया है #NehuPreet. वहीं, ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड में आज को दौर की नंबर वन सिंगर मानी जाने वाली नेहा कक्कड़ हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं. आपको बता दें सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और रोहनप्रीत की साथ में एक तसवीर पोस्ट की है. इसमें दोनों साथ में बेहद खुश दिख रहे है. तसवीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में नेहा ने लिखा, तुम मेरे हो। वहीं उन्‍होंने दोनों के नाम को मिलाकर हैशटैग भी दिया है #NehuPreet. वहीं, ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

https://www.instagram.com/p/CGMIOGXDEvF/?igshid=ccfdmmuurq21

एक बार फिर ने नेहा ने पिंक कलर के आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है. इन फोटोज में नेहा कक्कड़ कभी खेत में खड़ी हुई नजर आ रही हैं तो कभी ट्रेक्टर पर चढ़कर पोज दे रही हैं. नेहा कक्कड़ ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, ‘आजा चल व्याह करवाइए, लॉकडाउन विच कट होने खर्चे। यह मेरी ‘डायमंद दा छल्ला’ गाने की पसंदीदा लाइन है। आपकी कौन सी है?’

undefined

नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट पर मंगेतर रोहनप्रीत सिंह ने रिएक्ट करते हुए लिखा, “चलो चलो करवाइये व्याह।” बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने एक-दूसरे संग फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप की बात कबूल की थी.

undefined

जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं नेहा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 24 अक्टूबर को सात फेरे लेंगे. कई मीडिया रिपोर्ट्स में सिंगर रोहनप्रीत सिंह के हवाले से ऐसा दावा किया जा रहा है कि रोहनप्रीत और नेहा इसी महीने के आखिर तक शादी कर सकते हैं. दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी फाइनल हो चुकी हैं. कहा जा रहा है कि यह शादी दिल्ली में होगी और पैन्डेमिक के कारण कम ही लोग इसमें शामिल होंगे.

undefined

कौन है रोहनप्रीत सिंह? ( Know Who Is Rohanpreet Singh)

रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं. वो कई रियलिटी टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं. 2018 में आयोज‍ित ‘राइज‍िंग स्टार 2’ में रोहनप्रीत फर्स्ट रनर-अप बने थे. रोहनप्रीत, रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का हिस्सा रह चुके हैं. वे शो में कंटेस्टेंट थे जिन्हें शहनाज गिल को शादी के लिए इंप्रेस करना था. हालांकि शो चल नहीं पाया और बीच में ही इसे बंद कर दिया गया.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola