ePaper

Neeraj Chopra जुलाई में आएंगे रांची, फरवरी 2023 में होगा इंटरनेशनल रेस वॉक चैंपियनशिप

Updated at : 02 Dec 2022 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
Neeraj Chopra जुलाई में आएंगे रांची, फरवरी 2023 में होगा इंटरनेशनल रेस वॉक चैंपियनशिप

फरवरी 14 और 15 को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप में पूरे देश और दुनिया से कुल 350 एथलीट रांची में जुटेंगे. इस चैंपियनशिप में शामिल होने ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भी रांची आएंगे.

विज्ञापन

Neeraj Chopra News: झारखंड एथलेटिक्स संघ, रांची में 2023 में एथलेटिक्स के दो बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है. पहला आयोजन फरवरी में होगा, जबकि दूसरा जुलाई में होगा. फरवरी में मोरहाबादी में इंटरनेशनल रेस वॉक चैंपियनशिप और जुलाई 2023 में 62वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा, जो कि एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का क्वालिफिकेशन इवेंट होगा. इस चैंपियनशिप में ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा सहित अन्य स्टार एथलीट शामिल होंगे.

फरवरी में जुटेंगे 350 एथलीट

फरवरी 14 और 15 को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप में पूरे देश और दुनिया से कुल 350 एथलीट रांची में जुटेंगे. इसमें 25 से 30 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे. इससे पहले एक बार रांची में अंतरराष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप का आयोजन किया जा चुका है, लेकिन कोविड संक्रमण के कारण कई देशों के खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हो पाये थे.

Also Read: FIFA World Cup 2022: क्रोएशिया ने बेल्जियम को किया बाहर, मोरक्को के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
जुलाई में रांची आयेंगे ओलिंपियन नीरज चोपड़ा

26 से 30 जुलाई तक रांची में होने वाले नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश भर के स्टार एथलीट तो आयेंगे ही, लेकिन आकर्षण के केंद्र ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा होंगे. वे पहली बार रांची आयेंगे. झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने बताया कि ये बहुत बड़ा आयोजन है और इसमें लगभग 1200 खिलाड़ी शामिल होंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola