Bihar: बांका में NCC छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, योग कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Updated at : 21 Jun 2022 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: बांका में NCC छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, योग कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा

बांका में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटने के दौरान एक एनसीसी छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गया.भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र में हुए हादसे में युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बांका में एक सड़क दुर्घटना में एनसीसी छात्र की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव पेट्रोल पंप के समीप की है. मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के ओड़हारा ग्राम निवासी शंकर पंडित के पुत्र राजेश पंडित के रूप में की गयी है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होकर लौटन के दौरान युवक हादसे का शिकार हुआ है.

योग कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान हादसा

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करीब 21 वर्षीय मृतक राजेश पंडित स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होकर अपने पल्सर बाइक से घर ओड़हारा की ओर जा रहा था. इसी क्रम में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.

सिर के सहारे सड़क पर घसीटाता गया युवक

बाइक के पलटते ही युवक करीब 20 फीट तकसिर के सहारे सड़क पर घसीटाता चला गया. सिर पर गहरा जख्म एवं अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

इधर स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही रजौन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया.

परिजनों में मचा कोहराम

इधर घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के पिता शंकर पंडित, मां, भाई सूरज पंडित, बहन प्रीति, अंशु, चंदा आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन पहुंचे.परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही पूरा माहौल चीख-चित्कार में बदल गया.

कॉलेज के कर्मियों ने जताया दुख

इधर छात्र के निधन पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफ़ेसर जीवन प्रसाद सिंह सहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन