Maha Navami 2023, Kanya Puja Updates: महानवमी आज, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहर्त, पूजा- विधि, और मंत्र
Maha Navami 2023 Date, Puja Muhurat LIVE Updates: पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि आज 23 अक्टूबर, मंगलवार को पड़ रही है. आइए जानते हैं नवमी के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और इस दिन कौन से 3 काम करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि-विधि
शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन सुबह उठकर स्नान कर लें और गुलाबी वस्त्र धारण करें. उसके बाद पूजा स्थल को साफ करें. फिर मां सिद्धिदात्री की प्रतिमा स्थापित करें. अब देवी को गुलाब का फूल या फिर कोई गुलाबी फूल अर्पित करें. फिर भोग लगाएं. आखिरी में आरती करें और मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद लें. पूजा खत्म होने के बाद कन्या पूजन करें.
महानवमी की शुभकामनाएं
ओम् सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते।
नवरात्रि कन्या पूजन विधि
कन्या पूजन के लिए 2 से 10 साल तक की 9 कन्या को घर बुलाएं.
जब 9 कन्या घर पर पधारें, तो उनका स्वागत करें.
सबसे पहले उनके चरण धोएं.
आसान बिछा करे उन्हें उचित स्थान पर बैठाएं.
कन्याओं के माथे पर रोली लगाएं.
उनकी आरती करते हुए मां दुर्गा का ध्यान करें.
पूरी, हलवा और काले चने की सब्जी या इच्छा अनुसार भोजन कराएं.
भोजन के बाद 9 कन्या को सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा या उपहार दें.
पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें सम्मान के साथ विदा करें.
प्रार्थना मंत्र
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि. सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
महानवमी पर करें इन मंत्रों का जाप
मां सिद्धिदात्री बीज मंत्र ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:
कन्या पूजा से मिलने वाले 9 वरदान
नवरात्रि में कन्या पूजा का भी नियम है. कन्या पूजा में आप 1 से लेकर 9 कन्याओं का पूजन कर सकते हैं. इसमें भी अलग अलग उम्र की कन्याओं की पूजा करने से अलग-अलग मनोकामनाएं पूरी होती हैं. एक से लेकर 9 तक की संख्या की कन्याओं की पूजा से 9 वरदान मिलते हैं.
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए