Breaking News: छत्तीसगढ़ में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया
Breaking News Live
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि स्मारक का उद्घाटन किया.
छत्तीसगढ़: आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की बटालियन नंबर एक की कंपनी नंबर दो के कमांडर नागेश उर्फ पेड़कम एर्रा ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है.छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की बटालियन नंबर एक की कंपनी नंबर दो के कमांडर नागेश उर्फ पेड़कम एर्रा ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है.
झज्जर एसपी बोले- नफे सिंह राठी हत्याकांड की चल रही जांच, दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा
हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा, पुलिस की टीम जांच में लगी हुई है. जो भी इसमें शामिल हैं उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा. संदिग्धों से पूछताछ चल रही है, पुलिस की टीम दूसरे राज्य में भी सर्च कर रही है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए