ePaper

नदिया में तृणमूल नेता के घर पर हुई फायरिंग, बूथ अध्यक्ष के भतीजे की हुई मौत, 3 घायल

Updated at : 30 Aug 2023 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
नदिया में तृणमूल नेता के घर पर हुई फायरिंग, बूथ अध्यक्ष के भतीजे की हुई मौत, 3 घायल

मोहताली दफादार ने कहा कि जिन लोगों ने हमला किया, वे पार्टी के ही लाेग है. मोहताली की पत्नी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आया कि वे गोली चलाने वाले हैं. उसने लगातार तीन लोगों को गोली मार दी. मेरे पति, बेटे और बहू को गोली मार दी गई और हथियार से हमला किया गया.

विज्ञापन

कल्याणी, शामू रजक : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बुधवार की सुबह नकाशीपाड़ा के धापरिया गांव में बदमाशों के एक समूह ने तृणमूल बूथ अध्यक्ष मोहताली दफादार के घर पर हमला कर दिया. घर में घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जो भी सामने मिला उस पर धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया. तृणमूल नेता, उनके बेटे और भतीजे को गोली मार दी गयी. किसी तरह नेता और उनके बेटे को तो बचा लिया गया लेकिन नेता के भतीजा मतियाजुल दफादार की जान चली गई. पड़ोसियों ने घायलों को नकाशीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया. बूथ अध्यक्ष मोहताली के पुत्र सनज्जी दफादार का इलाज चल रहा है. वहीं कुछ घायलों का कृष्णानगर जिला अस्पताल ले जाया गया.

हमला करने वाले भी तृणमूल समर्थक

अस्पताल में घायलों ने बताया कि वे तृणमूल कांग्रेस के लोग थे. हम तृणमूल समर्थक है तो हम पर हमला क्यों किया गया क्या हमने पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस को वोट दिया था ? क्या हमने कांग्रेस को उकसाया था. कांग्रेस की जीतने में मदद की थी जो इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया. इस बीच, तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष और क्षेत्रीय नेतृत्व इस घटना को समूह संघर्ष मानने से कतरा रहे हैं. उनका दावा है कि जो लोग घायल हुए हैं वे जमीनी स्तर के लोग हैं. लेकिन इस घटना का सांप्रदायिकता से कोई लेना-देना नहीं है. इसके पीछे किसी की निजी नाराजगी हो सकती है.

Also Read: मिजोरम में मारे गये बंगाल के 24 श्रमिकों के परिजनों को हर संभव मदद करेगी राज्य सरकार : ममता बनर्जी
अचानकघर पर कर दिया गया हमला

मोहताली दफादार ने कहा कि जिन लोगों ने हमला किया, वे पार्टी के ही लाेग है. मोहताली की पत्नी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आया कि वे गोली चलाने वाले हैं. उसने लगातार तीन लोगों को गोली मार दी. मेरे पति, बेटे और बहू को गोली मार दी गई और हथियार से हमला किया गया. पार्टी में खलल पड़ने पर उन्होंने आकर फायरिंग कर दी. गोली चलाने वाले तृणमूल पार्टी के ही लोग है. उनका कहना है कि हमने कांग्रेस के लोगों को भड़काया है.

Also Read: तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर बोलीं ममता, गोली मारो का नारा लगाने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार करे पुलिस
जिला परिषद सदस्य का कहना है कि व्यक्तिगत विवाद के कारण यह घटना घटी

इस संदर्भ में नकाशीपाड़ा ब्लॉक तृणमूल महासचिव और जिला परिषद सदस्य सिराज शेख ने कहा कि हमारी पार्टी का कोई भी व्यक्ति इस घटना से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है, यह घटना एक व्यक्तिगत विवाद के कारण हुई है. कृष्णानगर पुलिस जिले की अधीक्षक इशानी पाल ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है.

Also Read: चुनाव के पहले अभिषेक की होगी गिरफ्तारी किसी ने मैसेज करके दी है धमकी : ममता बनर्जी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola