Mukesh Ambani ने कर दिया ऐलान, अगले हफ्ते खोलेंगे हाईटेक डेटा सेंटर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Jan 2024 6:08 PM

विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अगले सप्ताह तमिल नाडु राज्य में एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर की ओपनिंग करेगी, जिसे कनाडा की कंपनी ब्रुकफील्ड (Brookfield) के साथ साझेदारी के तहत डेवलप किया गया है.

विज्ञापन

Mukesh Ambani Reliance Brookfield Deal Data Centre : एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अगले सप्ताह तमिल नाडु राज्य में एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर की ओपनिंग करेगी, जिसे कनाडा की कंपनी ब्रुकफील्ड (Brookfield) के साथ साझेदारी के तहत डेवलप किया गया है. रिलायंस चेयरमैन ने यह बात ‘तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ में अपने संबोधन के दौरान कही.

मुकेश अंबानी ने वीडियो मैसेज के जरिये किया संबोधित

पीटीआई के अनुसार, मुकेश अंबानी इस मीट में शामिल नहीं हो पाये, तो ऐसे में उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिये अपना संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, कनाडा की ब्रुकफील्ड के साथ साझेदारी में अगले सप्ताह चेन्नई में एक स्टेट ऑफ आर्ट डेटा सेंटर खोलेगी. रिलायंस ने पिछले साल जुलाई 2023 में इस सेक्टर में एंट्री लेने के लिए करीब 378 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसमें ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर और अमेरिका के रियल्टी एस्टेट निवेश ट्रस्ट डिजिटल रियल्टी पहले से ही भागीदार थे. इन तीनों की इस उद्यम में 33-33 प्रतिशत की हिस्सेदारी है.

Also Read: JIO का New Year Gift : हर रोज 2.5 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग FREE… एक-दो दिन नहीं, हफ्तों तक

ग्रीन हाइड्रोजन में किया जा रहा बड़ा निवेश

मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने तमिलनाडु सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (Global Investors Meet 2024) में कहा कि उनका रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन के साथ-साथ राज्य में एक डेटा सेंटर स्थापित करने में भी बड़ा निवेश कर रहा है. गौरतलब है कि इस सेक्टर में अदाणी ग्रुप और भारती एयरटेल के बाद रिलायंस भी अपने कदम बढ़ा चुकी है.

रिलायंस की ब्रुकफील्ड के साथ साझेदारी

रिलायंस और कनाडाई कंपनी ब्रुकफील्ड का यह ज्वाइंट वेंचर अगले सप्ताह चेन्नई में जो डेटा सेंटर ओपन करने जा रहा है, उसकी क्षमता 20 मेगावाट है. इस सेक्टर में रिलायंस तमिलनाडु के साथ ही साथ अन्य राज्यों और शहरों में इस दिशा में निवेश कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, एक 40 मेगावाट डेटा सेंटर बनाने के लिए कंपनी ने मुंबई में 2.15 एकड़ जमीन भी हासिल कर ली है. भारतीय डेटा सेंटर मार्केट के सालाना 40 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है. इसके साथ ही इस मार्केट में आनेवाले 2025 तक लगभग 5 अरब डॉलर का निवेश आने का अनुमान भी लगाया जा रहा है.

Also Read: Jio Customers Number: ग्राहकों की रेस में जियो ने एयरटेल को पीछे छोड़ा, Vi का हाल बेहाल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola