ePaper

Mukesh Ambani Diwali Gift : मुकेश अंबानी का दिवाली गिफ्ट - जियो का सस्ता फोन, कीमत जियो के रीचार्ज से भी कम

Updated at : 20 Nov 2023 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
Mukesh Ambani Diwali Gift : मुकेश अंबानी का दिवाली गिफ्ट - जियो का सस्ता फोन, कीमत जियो के रीचार्ज से भी कम

Mukesh Ambani Diwali Gift Jio Phone Prima 4G : मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने काई-ओएस बेस्ड 4जी कीपैड स्मार्टफोन जियोफोन प्राइमा पेश किया है. कीपैड फोन का यह एक किफायती और एडवांस वर्जन है, जिसमें आपको यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप, गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स बस एक क्लिक में मिलेंगे.

विज्ञापन
undefined

Mukesh Ambani Diwali Gift Jio Phone Prima 4G Price Specs Sale : उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने काई-ओएस पर आधारित 4जी कीपैड स्मार्टफोन जियोफोन प्राइमा को हाल ही में पेश किया है. दिवाली पर खरीदारी का यह बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

undefined

कीपैड स्मार्टफोन का यह एक किफायती और एडवांस्ड वर्जन है, जिसे कंपनी ने 2599 रुपये में बाजार में उतारा गया है. यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप, गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसी तमाम सुविधाएं अब जियोफोन प्राइमा में बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी.

Also Read: अनलिमिटेड डेटा और फ़ूड डिलीवरी सर्विस के साथ आता है Jio का यह रिचार्ज प्लान, यहां पाएं पूरी जानकारी
undefined

जियोफोन प्राइमा का डिजाइन अब काफी बोल्ड और प्रीमियम लगता है. जियो ने अपने नये कीपैड स्मार्टफोन के लुक और डिजाइन पर काफी काम किया है. 2.4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन शानदार रिजल्ट देती है. यह स्मार्टफोन 1800mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है.

undefined

फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल के दोनों तरफ डिजिटल कैमरे दिये गए हैं. मोबाइल के पिछले हिस्से में फ्लैश लाइट भी मिलेगी. स्मार्टफोन जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन जैसी प्रीमियम डिजिटल सर्विस से लैस है. जियो यूजर जियो-पे के जरिये यूपीआई भुगतान भी कर सकते हैं.

Also Read: सस्ते 4G फोन को लॉन्च करने की तैयारी में Jio, Nokia, Lava और Itel से मिलाया हाथ
undefined

जियो प्राइमा 4जी स्मार्टफोन 23 भाषाओं का सपोर्ट करता है. चमकदार रंगों में आने वाले कीपैड वाले इस स्मार्टफोन को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स जैसे रिलायंस डिजिटल डॉट इन, जियोमार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेजन से भी खरीदा जा सकता है.

undefined

रिलायंस जियो कंपनी का मानना है कि जियोफोन प्राइमा केवल एक मोबाइल फाेन नहीं, बल्कि एक स्टाइल है. यह उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो किफायती दामों पर 4जी की ताकत से लैस, सोशल प्लैटफॉर्म्स से जुड़ा हुआ और एक शक्तिशाली मोबाइल फोन चाहते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola