MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आयेगा? देखें अपडेट
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023 live kab aayega date and time: मध्य प्रदेश, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कभी भी जारी हो सकता है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड के परिणाम जल्द ही जारी करेगा. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कब आयेगा, डेट, टाइम समेत रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट आगे चेक करें.
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023: रिजल्ट कैसे चेक करें
मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा, वहां एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए क्रेडेंशियल
मध्य प्रदेश बोर्ड, एमपीबीएसई परिणाम 2023 mpbse.nic.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. छात्रों को अपने बोर्ड रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन चेक करना होगा. बोर्ड द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित किए जाने के बाद लिंक सक्रिय हो जाएगा.
Haryana HBSE 10th Result Declared: हरियाणा बोर्ड 10वीं में 65.43% छात्र पास, टॉपर्स, डायरेक्ट लिंक
Haryana HBSE 10th Result 2023 Out: BSEH 10वीं में 65.43% छात्र पास, हिमेश, वर्षा और सोनू 498 अंक लाकर टॉपर्स
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023: एसएमएस से ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
MP बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम के लिए, MPBSE10 रोल नंबर टाइप करें और कक्षा 12 MP के परिणाम के लिए, MPBSE12 रोल नंबर टाइप करें
इसे 56263 पर भेज दें.
आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कक्षा 10 या 12 इसी नंबर पर भेजा जाएगा.
MP Board 10th 12th Result 2023 Date: MPBSE 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा जल्द, तारीख पर क्या है लेटेस्ट अपडेट
अगर मार्कशीट खो जाए या चोरी हो जाए तो क्या कर सकते हैं?
ऐसी स्थिति में जब आपकी मार्कशीट चोरी हो जाती है या खो जाती है तो आप डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको mpbse.mponline.gov.in नामक वेबसाइट पर जाना होगा.
अगर मार्कशीट में डेट ऑफ बर्थ गलत प्रिंट हो तो क्या करें?
मार्कशीट में हुई किसी भी प्रकार की गलती को ठीक कराने के लिए आपको अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना होगा. उनके पास ही करेक्शन करने की अथॉरिटी होती है. इसके लिए आपको एप्लीकेशन देना होगा और समय-समय पर स्कूल से संपर्क करते रहें. यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी है.
MP बोर्ड दसवीं का रिजल्ट पर कैसे चेक कर सकते हैं?
मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा, वहां एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
2022 में ऐसा था एमपी बोर्ड का रिजल्ट
2022 में, एमपी बोर्ड के रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे, और कक्षा 10 के लिए कुल पास प्रतिशत 59.54 फीसदी था. कक्षा 12 के स्टूडेंट्स के लिए, पास प्रतिशत 72.72 फीसदी था, और प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए यह 32.90 फीसदी था.
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए