Live Updates

MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023 Live: इस दिन तक आ सकता है 10वीं 12वीं का परिणाम, देखें अपडेट

Updated:
विज्ञापन

MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023 live kab aayega: मध्य प्रदेश, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 जल्द जारी होने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड के परिणाम जारी करेगा. परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए अपने एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 को रेडी रखें. एक बार एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर इसकी जांच कर सकेंगे. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट आगे चेक करें.

विज्ञापन

जारी हुआ  एमपी 5वीं और 8वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 जारी हो गया है. रिपोर्टों के अनुसार, इस वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए.

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट डेट

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है. शिक्षा मंत्री आज दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा करेंगे. इसी दौरान एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की भी घोषणा की जा सकती है.

एसएमएस पर चेक करें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा. हालांकि, स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं. इसके लिए MPBSE10(स्पेस)Roll Number या MPBSE12(स्पेस)Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा.

एक साथ आएगा 10वीं व 12वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी किए जाने की संभावना है. बीते साल भी रिजल्ट की घोषणा एक साथ की गई थी. वहीं, इस साल रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है. हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं घोषित की है.

MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023: एसएमएस से रिजल्ट चेक करने का तरीका

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 2023 आधिकारिक साइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी चेक किए जा सकते हैं. छात्रों को एसएमएस द्वारा अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए 3 आसान चरणों का पालन करना होगा:

MPBSE कक्षा 10 के परिणाम के लिए “MPBSE10Roll Number” टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें.

MPBSE कक्षा 12 के परिणाम के लिए भी, “MPBSE12Roll Number” टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें.

आपको मोबाइल फोन पर एमपीबीएसई कक्षा 10 या 12 के परिणाम 2023 मिल जाएंगे.

MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023: पासिंग मार्क्स

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में इस साल 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है. ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है. हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. बोर्ड इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित करने के बाद जारी करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola