Live Updates

MPBSE MP Board 10th,12th Result 2023 LIVE: जानें कब आएगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट

Updated:
विज्ञापन

MP Board 10th, 12th Result 2023 Date and Time, Sarkari Result 2023, MPBSE 10th 12th Result on mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.in LIVE Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और फिलहाल अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट अब कभी भी जारी कर सकता है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे. टॉपर्स लिस्ट, रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक समेत रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट यहां चेक करें.

विज्ञापन

MPBSE MP Board 10th,12th Result 2023: कब होगी रिजल्ट की घोषणा

एमपीबीएसई के पीआरओ मुकेश मालवीय ने बताया है कि कक्षा 10, 12 के परिणाम 20 मई, 2023 के बाद घोषित किए जाएंगे. कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है और कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाएं की जांच पूरी होने वाली हैं.

MPBSE MP Board 10th,12th Result 2023: एक साथ आयेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 27 मार्च तक किया गया. वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक हुई थी. एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ मई में जारी कर दिया जाएगा.

MPBSE MP Board 10th,12th Result 2023:  रिजल्ट कैसे चेक करें

1.स्टूडेंट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.

2. होमपेज पर, छात्र ने जिस क्लास की बोर्ड परीक्षा दी है, वे उस लिंक यानी MP Board 10h Result 2023′ या ‘MP Board 12th Result 2023’ पर क्लिक करें.

3.अब यहां रोल नंबर दर्ज करें.

4.रोल नंबर सबमिट करते ही एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

5.अब स्टूडेंट एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को चेक कर, डाउनलोड कर लें.

MPBSE MP Board 10th,12th Result 2023: बीते साल इस समय आया था रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बीते साल 29 अप्रैल को जारी किया गया था. बता दें कि साल 2022 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 59.54% दर्ज किया गया था. जिसमें, लड़कों का पास प्रतिशत 56.84% और लड़कियों का 62.47% रहा था.

MPBSE MP Board 10th,12th Result 2023: रीचेकिंग के लिए कर सकते हैं आवेदन

रिजल्ट जारी होने के बाद, यदि छात्रों को लगता है कि, उनके मुताबिक या गणना के अनुसार मार्क्स नहीं आए हैं, तो वे रीचेकिंग के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि ध्यान रहे इसके लिए आपको विषयानुसार फीस का भुगतान करना होगा.साथ ही यदि रीचेकिंग के बाद आपके मार्क्स पहले से कम होते हैं तो उसे भी स्वीकार करना होगा.

MPBSE MP Board 10th,12th Result 2023: कब हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 27 मार्च तक किया गया. वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक हुई थी. इस साल परीक्षा में लगभग 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है. अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola