Live Updates

Jharkhand Weather: साहिबगंज में 27 मिमी वर्षा, झारखंड में इस दिन मानसून की एंट्री, तब तक कहीं लू-कहीं बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

साहिबगंज में 27 मिलीमीटर हुई वर्षा

साहिबगंज में आज 27 मिलीमीटर वर्षा हुई. यहां के तापमान में हालांकि, दिन में 3.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी थी, लेकिन बाद में झमाझम बारिश से तापमान 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक घट गया. मौसम विभाग ने जो आंकड़े उपलब्ध कराये हैं, उसमें बताया गया है कि साहिबंग का आज का तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा. बता दें कि मौसम विभाग का यह आंकड़ा 5:30 बजे तक का ही है.

6 जिलों का उच्चतम तापमान गिरा

झारखंड के 6 जिलों के उच्चतम तापमान में रविवार को गिरावट दर्ज की गयी. गिरिडीह में उच्चतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि हजारीबाग में 1.1 डिग्री, लातेहार में 1.3 डिग्री, पलामू में 0.3 डिग्री, रामगढ़ में 1.1 डिग्री और रांची में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.

डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री

डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है. यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है. यह स्थिति तब है, जब पिछले 24 घंटे के दौरान डालटेनगंज के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. न्यूनतम तापमान में 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है. इसके बाद यहां का न्यूनतम पारा 28.9 डिग्री सेल्सियस हो गया.

जमशेदपुर का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक

जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा. आज जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 28.7 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है.

रांची का अधिकतम पारा गिरा, न्यूनतम पारा चढ़ा

राजधानी रांची का अधिकतम पारा गिर गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 39.6 डिग्री रह गया है, जबकि अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस हो गया है.

दुमका के सालतोला में आंधी के साथ हुई बारिश

दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड के सालतोला के आसपास तेज आंधी के साथ बारिश हुई. इससे भीषण गर्मी से लोगों को तत्काल थोड़ी राहत मिली है. यह बारिश, तीखी धूप से झुलस रहे धान के पौधों के लिए संजीवनी से कम नहीं है. आंधी के साथ बारिश प्रखंड क्षेत्र के कुछ ही गांवों में हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola