Jharkhand Weather News: इस बार मानसून में देरी, जानें कब शुरू होगी बारिश
Jharkhand Weather Forecast Updates. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
झारखंड में गोड्डा का तापमान सबसे ज्यादा
झारखंड में गुरुवार को गोड्डा का तापमान सबसे ज्यादा रहा. यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया. यहां पिछले 24 घंटे के दौरान उच्चतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. बाबा नगरी देवघर का तापमान 43.3 डिग्री पहुंच गया है.
रांची का उच्चतम तापमान गिरा, जमशेदपुर और डालटेनगंज का चढ़ा
झारखंड के लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं. इस बीच, राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है. यहां गुरुवार को उच्चतम तापमान 39.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. यही वजह है कि लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ. दूसरी तरफ जमशेदपुर और डालटेनगंज का पारा चढ़ गया है. जमशेदपुर का तापमान 2.3 डिग्री बढ़कर 43.6 डिग्री हो गया, जबकि डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 43.4 डिग्री हो गया. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है, जबकि रांची और डालटेनगंज का 3.5-3.5 डिग्री सेल्सियस.
रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब, न्यूनतम पारा 27 डिग्री
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. बुधवार को यहां का उच्चतम तापमान 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है.
दिन में कड़ी धूप, शाम में उमस से बेहाल रहे लोग
धनबाद. दिन में कड़ी धूप तो शाम में उमस भरी गर्मी लेागों को बेहाल कर रखा है. बुधवार की सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. लोग पसीने से तरबतर हो गये. धूप में निकलने से लोग बचते दिखे. शाम ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया. मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले समय में बारिश के आसार नहीं है. इससे तापमान में और अधिक वृद्धि होगी. उमस और बढ़ सकती है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा है.
इस बार देरी से आएगा मानसून, जानें कब शुरू होगी बारिश
झारखंड में इस बार मानसून देरी से आने वाला है. जी हां, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून तक राज्य के कई जिलों में लू चलने की आशंका है. साथ ही बताया गया है कि 20 जून तक राज्य में मानसून चलने की संभावना है.
अब 12 जून तक लू की आशंका, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट
अब तक झारखंड में 11 जून तक लू का अलर्ट था, लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 12 जून को भी पूरे राज्य में लू चलेगी. ऐसे में 9 से लेकर 12 जून के लिए विभाग ने पूरे झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए