Mathura News: पोस्टल असिस्टेंट ने ट्रेन में युवती के साथ की छेड़खानी, गिरफ्तार

Updated at : 05 Dec 2021 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Mathura News: पोस्टल असिस्टेंट ने ट्रेन में युवती के साथ की छेड़खानी, गिरफ्तार

दिल्ली से मेवाड़ एक्सप्रेस में आ रही एक युवती से ट्रेन में मौजूद युवक ने छेड़खानी की, जिसके बाद युवती की शिकायत पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Mathura News: दिल्ली से उदयपुर जा रही ट्रेन में एक युवक को युवती के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया. युवती ने तत्काल इसकी शिकायत जीआरपी से की, जिसके बाद जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. बता दें, यह युवक उदयपुर के डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर तैनात है.

दरअसल, ये पूरा मामला मेवाड़ एक्सप्रेस का है. उदयपुर में एक युवती पढ़ाई कर रही है. शुक्रवार की रात से युवती उदयपुर आने के लिए दिल्ली से मेवाड़ एक्सप्रेस के S6 कोच में बैठी. वहीं उस कोच में पहले से हरियाणा निवासी खुशीराम भी सवार था, जो रास्ते भर युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा.

Also Read: योगी आदित्यनाथ से नहीं रुक रहे अपराध, आगरा की घटना दिल दहलाने वाली: नीलम यादव

एक जगह तो युवक ने युवती की चादर तक खींच ली, जिसके बाद युवती घबरा गई और जब ट्रेन उदयपुर स्टेशन पर रुकी तो उसने आरोपी खुशीराम के खिलाफ उदयपुर जीआरपी थाने में तहरीर दे दी. तहरीर मिलने के बाद जीआरपी ने आरोपी को पकड़ लिया. छेड़छाड़ का स्थान मथुरा जंक्शन होने की वजह से उदयपुर जीआरपी खुशीराम को लेकर शनिवार की सुबह मथुरा जीआरपी थाने पर पहुंच गई.

Also Read: Agra News: आगरा में पति-पत्नी ने घर में की आत्महत्या, दो बेटियां मिली बेहोश, एक की मौत

मथुरा जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि मेवाड़ एक्सप्रेस में एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती ने युवक के खिलाफ उदयपुर थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है. यह युवक उदयपुर में ही डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर तैनात है.

रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola