ePaper

मथुरा: सीएम योगी ने विवि परिसर में किया पौधरोपण, पर्यटन सुविधा केंद्र में संतों के साथ की वार्ता

Updated at : 25 Jun 2023 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
मथुरा: सीएम योगी ने विवि परिसर में किया पौधरोपण, पर्यटन सुविधा केंद्र में संतों के साथ की वार्ता

योगी आदित्यनाथ ने 2017 में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सबसे पहले ब्रज के विकास और यहां के तीर्थ स्थलों की सुरक्षा का संकल्प लिया. मथुरा में सीएम योगी ने विवि परिसर में पौधरोपण किया.

विज्ञापन

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृन्दावन में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने वृंदावन में चल रहे सीवर परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्ण कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं. योगी आदित्यनाथ ने 2017 में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सबसे पहले ब्रज के विकास और यहां के तीर्थ स्थलों की सुरक्षा का संकल्प लिया. इसके लिए सीएम योगी ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की घोषणा कर, ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया.

ब्रज में विकास कार्यों की बह रही गंगा

अब ब्रज में विकास कार्यों की गंगा बह रही है. ब्रज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह करीब 8 बजे गेस्ट हाउस से सीधे अधिकारियों संग वृंदावन में चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए निकल गए. उन्होंने सीवर परियोजना के निरीक्षण कर, अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थलीय निरीक्षण के बाद सीधे साधु- संतों के साथ वार्ता के लिए वृंदावन में बने पर्यटन सुविधा केंद्र में पहुंच गए. वहां पर सीएम योगी ने साधु- संतों के साथ वार्ता कर उनका हालचाल जाना.

Also Read: करोड़ों की परियोजनाओं से संवरेगी मथुरा नगरी, जानें किन विकास कार्यों पर किए जाएंगे कितने रुपए खर्च
मुख्यमंत्री ने वार्ता के दौरान संतों के साथ जलपान किया

मथुरा में हो रहे कार्यों पर उनसे चर्चा भी की. मुख्यमंत्री ने वार्ता के दौरान संतों के साथ जलपान भी ग्रहण किया. इसके बाद सीएम योगी वृंदावन में बने हेलीपैड की ओर प्रस्थान कर गए और वहां से नोएडा के लिए रवाना हो गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरीक्षण से पहले विश्वविद्यालय अतिथि गृह परिसर में पौधारोपण भी किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे में रविवार को श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित था. लेकिन मुख्यमंत्री का बांके बिहारी मंदिर का कार्यक्रम निरस्त हो गया और वह नोएडा के लिए रवाना हो गए.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola