ePaper

WB : ‘I-N-D-I-A’ गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार का फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद किया जाएगा :ममता बनर्जी

Updated at : 18 Dec 2023 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
WB : ‘I-N-D-I-A’ गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार का फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद किया जाएगा :ममता बनर्जी

टीएमसी प्रमुख ने कहा कि पार्टी का संसदीय दल महुआ की कृष्णानगर सीट पर फैसला करेगा. प्रधानमंत्री मोदी को तीसरा कार्यकाल मिलेगा, भाजपा के इस दावे पर टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने कहा कि 2024 का अभी कुछ तय नहीं है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने सोमवार को कहा कि ‘I-N-D-I-A’ गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के आम चुनावों के बाद किया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन सीट बंटवारे सहित सभी मुद्दों को सुलझा लेगा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएगा. ममता बनर्जी ने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि गठबंधन ने चीजों को व्यवस्थित करने में समय गंवा दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘देर आए दुरुस्त आए ’’ उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), कांग्रेस और वाम दलों के बीच त्रिपक्षीय गठबंधन संभव है.

हिंदी पट्टी और अन्य क्षेत्रों के बीच भेदभाव नहीं करतीं : सीएम

खासकर हिंदी पट्टी में भाजपा के बढ़ते प्रभाव पर एक सवाल के जवाब में ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा मजबूत नहीं है, हम कमजोर हैं. हमें इससे निपटने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि वह हिंदी पट्टी और अन्य क्षेत्रों के बीच भेदभाव नहीं करतीं. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के निलंबन पर बनर्जी ने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘क्या आपको लगता है कि दो राज्य जीतने की वजह से भाजपा इतने अहंकारी हो गए हैं. वे डरे हुए हैं इसलिए उन्होंने सांसदों को निलंबित कर दिया.

Also Read: WB :संसद की सुरक्षा में सेंध पर ममता बनर्जी ने जतायी चिंता,आज पार्टी के सांसदों के साथ बंग भवन में करेंगी बैठक
लोकतंत्र का बनाया जा रहा है मजाक

उन्होंने कहा, इतने बहुमत के साथ भी, वे डरे हुए हैं.लोगों की आवाज दबा दी गई है. वे पूरे सदन को निलंबित कर सकते हैं. उनके पास सदन चलाने का कोई नैतिक आधार नहीं है…यह लोकतंत्र का मजाक है. टीएमसी प्रमुख ने लोकसभा से निष्कासित की गईं पार्टी की नेता महुआ मोइत्रा को उनका पूरा समर्थन है. उन्होंने कहा कि पार्टी का संसदीय दल महुआ की कृष्णानगर सीट पर फैसला करेगा. प्रधानमंत्री मोदी को तीसरा कार्यकाल मिलेगा, भाजपा के इस दावे पर टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने कहा कि 2024 का अभी कुछ तय नहीं है.

Also Read: WB News : ब्रिगेड में 24 दिसंबर को गीता पाठ में आयेंगे पीएम नरेंद्र मोदी,ममता बनर्जी को भी दिया गया है आमंत्रण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola