ePaper

Bengal Chunav 2021 : व्हीलचेयर पर ममता बनर्जी का चुनावी अभियान आज से शुरु, कोलकाता में करेंगी रोडशो

Updated at : 14 Mar 2021 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : व्हीलचेयर पर ममता बनर्जी का चुनावी अभियान आज से शुरु, कोलकाता में करेंगी रोडशो

Mamata banerjee News Today, bengal election 2021 : ममता बनर्जी हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद आज पहली बार चुनाव प्रचार में भाग लेंगी. टीएमसी सूत्रों के अनुसार सीएम आज गांधी मूर्ति से हाजरा तक व्हीलचेयर पर बैठकर रोड शो में भाग लेंगी. वहीं आज बंगाल चुनाव को लेकर ममता बनर्जी टीएमसी का घोषणापत्र भी जारी करेगी.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021 : ममता बनर्जी हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद आज पहली बार चुनाव प्रचार में भाग लेंगी. टीएमसी सूत्रों के अनुसार सीएम आज गांधी मूर्ति से हाजरा तक व्हीलचेयर पर बैठकर रोड शो में भाग लेंगी. वहीं आज बंगाल चुनाव को लेकर ममता बनर्जी टीएमसी का घोषणापत्र भी जारी करेगी.

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी आज व्हीलचेयर पर बैठकर रोड शो करेंगी. ममता बनर्जी गांधी मूर्ति से हाजरा तक ये रोड शो करेंगी. नंदीग्राम में हुए कथित हमले के बाद सीएम ममता बनर्जी पहली बार लोगों के बीच आज जनसंपर्क करेंगी.

वीडियो जारी कर दिए थे संकेत- ममता बनर्जी ने घायल होने के बाद हॉस्पिटल से एक वीडियो जारी कर चुनाव प्रचार अभियान जारी रखने का संकेत दी थी. सीएम ने कहा था कि पांव में पलास्तर है, लेकिन इसके बावजूद वें चुनाव प्रचार अभियान जारी रखेंगी. उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों के सलाह के बाद मैं चुनाव प्रचार का अभियान शुरू करूंगी.

नंदीग्राम में हुई थी चोटिल – बतातें चलें कि ममता बनर्जी 10 मार्च को नंदीग्राम में एक रोड शो के दौरान चोटिल हो गई थी. ममता ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर हमला करने का आरोप लगाया. वहीं इस पूरे मामले की जांच चुनाव आयोग अब भी कर रही है. चुनाव आयोग के पर्वेक्षक स्वंय घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन कर चुके हैं.

Also Read: Bengal Electin 2021 : ममता बनर्जी क्रांतिकारी महिला, बंगाल में इस बार खेला होबे… नंदीग्राम से राकेश टिकैत ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

घोषणापत्र भी होगा जारी – सूत्रों के मुताबिक टीएमसी आज चुनावी घोषणापत्र भी जारी करेगी. पार्टी कार्यालय में ममता बनर्जी घोषणापत्र जारी करेंगी. इससे पहले, महाशिवरात्रि के दिन घोषणापत्र जारी होना था, लेकिन ममता बनर्जी की चोटिल होने की वजह से यह टल गया.

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola