Bengal Chunav 2021 से पहले जागीं ममता ‘मां’, गरीबों के लिए शुरू की 100 करोड़ की ये योजना

Updated at : 16 Feb 2021 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 से पहले जागीं ममता ‘मां’, गरीबों के लिए शुरू की 100 करोड़ की ये योजना

Bengal Chunav 2021: मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने ‘मां’ (MAA) योजना की डिजिटल तरीके से शुरुआत की, जिसके तहत राज्य सरकार निर्धनों को पांच रुपये के किफायती मूल्य पर भोजन मुहैया करायेगी. इस योजना के तहत पांच रुपये में लोगों को थाली में चावल, दाल, एक सब्जी और अंडा करी मिलेगी. West Bengal News, Kolkata News

विज्ञापन

Bengal News, MAA : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ‘मां’ योजना की शुरुआत की है. यह योजना तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता के ‘अम्मा कैंटीन’ के जैसी ही होगी. यहां 5 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन मिलेगा. दाल, भात, सब्जी के साथ डिम (अंडा) भी मिलेगा. दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह वरदान साबित हो सकता है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘मां’ योजना की डिजिटल तरीके से शुरुआत की, जिसके तहत राज्य सरकार निर्धनों को पांच रुपये के किफायती मूल्य पर भोजन मुहैया करायेगी. इस योजना के तहत पांच रुपये में लोगों को थाली में चावल, दाल, एक सब्जी और अंडा करी मिलेगी.

ममता ने कहा कि राज्य सरकार प्रति प्लेट 15 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी और लोगों को यह 5 रुपये में मिलेगी. उन्होंने कहा कि स्वयं-सहायता समूह हर दिन अपराह्न एक बजे से तीन बजे के बीच रसोइयों का संचालन करेंगे तथा धीरे-धीरे राज्य में हर जगह ऐसे रसोई घर स्थापित किये जायेंगे.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : बंगाल में 5 टका में भरपेट भोजन स्कीम पर सियासी बवाल, बीजेपी अध्यक्ष का बयान- दीदी की नजर में जनता भिखारी

ममता ने कहा, ‘किसी दिन मैं जाकर इसे चखूंगी.’ इस योजना के तहत लोगों को भोजन ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा. ममता ने कहा, ‘यह अनूठा विचार है. हमने बजट में इस योजना की घोषणा की थी और आठ दिनों के भीतर इसे शुरू करने में सफल रहे.’

उन्होंने इतने कम समय में इसे संभव बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों का धन्यवाद दिया. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. उन्होंने कहा, ‘यह प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया है और शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.’

Also Read: पुलिसिया कार्रवाई में घायल मैदुल की कोलकाता में मौत, ममता पर हमलावर हुए वामदल और कांग्रेस
इन जिलों में हुई ‘मां रसोई’ की शुरुआत

पहले दिन, कोलकाता के अलावा मालदा, दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर और हावड़ा जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर ‘मां’ रसोई शुरू हुई.

लॉकडाउन में शुरू हुआ था ‘दीदीर रान्ना घर’

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में राज्य में ‘दीदीर रान्ना घर’ नाम की ऐसी ही पहल शुरू की थी, जिसमें लॉकडाउन के दौरान अपनी नौकरियां गंवाले वाले प्रवासी मजदूरों को पांच रुपये में भोजन दिया जाता था. राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं.

जयललिता ने तमिलनाडु में शुरू की थी ‘अम्मा कैंटीन’

ममता बनर्जी की मां रसोई तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता की ‘अम्मा कैंटीन’ की तरह ही है. वहां भी लोगों को 5 रुपये में और उससे भी कम में भरपेट भोजन की व्यवस्था की गयी थी. देश-दुनिया में ‘अम्मा कैंटीन’ की चर्चा थी. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव होने हैं.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola