प्रियंका चोपड़ा जैसी स्टाइलिश बनना चाहती हैं मालती, अभी से सेलेक्ट कर रही खुद के लिए कपड़े, देखें PHOTOS

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी अभी से ही काफी स्टाइलिश है. स्टारकिड बड़ी होकर अपनी मॉम की तरह बनना चाहती है. वो घूमने के लिए अपने कपड़े भी खुद ही सेलेक्ट करती है. यकीन नहीं होता है, तो आप खुद ही मालती की नई तसवीरें देख लें.
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस फैंस के लिए एक फैशन आइकन है. इन-दिनों अदाकारा बेटी मालती संग मदरहुड एंजॉय कर रही है. निक और प्रियंका ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया. एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते फोटो शेयर करती रहती है. वहीं फैंस बेबी का चेहरा देखने के लिए बेताब रहते हैं. अब प्रियंका बेटी के साथ फिर कुछ नई तसवीरें शेयर की. ये फोटो काफी खास है, क्योंकि इसमें मालती को अपने कपड़े खुद से स्टाइल करते देखा जा सकता है. उनकी ये तसवीर देखकर ऐसा लग रहा है कि मालती भी अपनी मॉम की तरह ही स्टाइलिश बनना चाहती हैं.
पहली सेल्फी मां-बेटी की प्यारी सी जोड़ी दिख रही है. फ्लोरल पाजामा पहने प्रियंका चोपड़ा सोफे पर बैठी हैं, हरे रंग की वनसी पहने मालती मैरी मॉम की गोदी में एक मैगजीन पढ़ रही है. मालती का नन्हा हाथ जिस पेज की ओर इशारा कर रहा है, वह चैनल का एक विज्ञापन है. इस बुक में मॉडल्स खड़ी है. फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि मेरी अपने लिए ड्रेस डिसाइड कर रही है, जिससे वो क्रिसमस या फिर न्यू ईयर में पहनेंगी. एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “ओह बॉय! @निक जोनस!”
दूसरी तस्वीर में प्रियंका लॉस एंजेलिस में एक कोरियन बार्बेक्यू रेस्टोरेंट के बाहर मालती को गोद में लिए खड़ी हैं. प्रियंका ने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक कोट और ब्लैक कैप के साथ कुछ चंकी स्पोर्ट्स शूज पहने थे. मालती ब्लू स्वेटर, पैंट और पिंक शूज में नजर आईं. वे दोनों रेस्टोरेंट के अंदर देख रहे थे. प्रियंका ने अपने दोस्त के लिए थैंक्यू नोट के साथ पोस्ट को कैप्शन दिया. उन्होंने लिखा, “लंच @akarikalai के लिए धन्यवाद.”
Also Read: PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा ने येलो बिकिनी पहन दुबई के समंदर में लगाई आग, जेट स्कीइंग कर मनाया चिलिंग संडेप्रियंका पिछले हफ्ते रेड सी फिल्म फेस्टिवल में थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘सिटाडेल’ जैसी इंटरनेशनल फिल्मों में नजर आएंगी. रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित ‘सिटाडेल’ प्राइम वीडियो पर ओटीटी पर रिलीज होगी. आगामी साइंस-फिक्शन ड्रामा सीरीज का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन कर रहे हैं और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं. बॉलीवुड में, वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ अभिनय करेंगी. फिल्म कथित तौर पर जल्द ही फ्लोर पर जा रही है और 2023 की गर्मियों में रिलीज के लिए तैयार होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










