ePaper

मलाइका अरोड़ा पेरिस के बारिश में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग हुई रोमांटिक, शेयर किया UNSEEN वीडियो

Updated at : 05 Jul 2022 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा पेरिस के बारिश में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग हुई रोमांटिक, शेयर किया UNSEEN वीडियो

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग रोमांटिक होती दिख रही हैं. दोनों पेरिस की बारिश का मजा ले रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड के फेमस कपल में से हैं. दोनों अक्सर डिनर और मूवी डेट पर स्पॉट किए जाते है. दोनों ने 2019 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था. हाल ही में दोनों कपल पेरिस में छुट्टियां मनाने गए हुए थे. वहां इन लवबर्ड्स ने जमकर मस्ती की थी. इस ट्रिप से दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. अब मलाइका ने अपने वेकेशन से एक अनसीन वीडियो शेयर किया है.

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ये मौसम कितना रोमांटिक है…. #थ्रोबैक तो बनता है….. मैं पेरिस से प्यार करती हुं. @arjunkapoor. इस वीडियो में ये लवबर्ड्स बारिश के साथ-साथ आइफिल टावर और रेस्तरां में एंजॉय करते दिख रहे हैं. दोनों एक दूसरे के प्यार में लग रहे हैं. एक क्लिप में अर्जुन कपूर अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Cfnc_8nKcH2/
अर्जुन और मलाइका इस महीने में करेंगे शादी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को अपने उम्र के लिए कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. हालांकि पिछले दिनों दोनों कपल की शादी की खबरें भी सामने आ रही थी. पिछले दिनों बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अर्जुन और मलाइका ने नवंबर या दिसंबर में शादी करने का फैसला किया है. ये कपल सबसे ज्यादा विंटर वेडिंग मुंबई में करेगा. दोनों कपल ने दोस्तों और परिवार के बीच शादी करने का फैसला लिया है.

Also Read: मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बनी फोटोग्राफर, पेरिस में रोमांस करते दिखे कपल
मलाइका अरोड़ा कॉफी विद करण में आएंगी नजर

मलाइका अरोड़ा ने कई भारतीय रियलिटी शो में जज के रूप में काम किया है. वह फिटनेस के लिए योगा क्लास लेती हैं और अक्सर वर्कआउट के बाद उन्हें स्पॉट किया जाता है. इस बीच, अभिनेत्री अर्जुन कपूर के साथ अपने संबंधों के लिए सुर्खियों में रही है. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कपल करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola