‍BIG BREAKING: लोहरदगा के कुड़ू में प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार हुसैन अंसारी को लोहरदगा पुलिस ने भेजा जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2023 1:34 PM

विज्ञापन

लोहरदगा के कुड़ू में प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार एक शख्स को पुलिस ने आज जेल भेज दिया. उसे कुड़ू थाना क्षेत्र के रोचो गांव से प्रतिबंधित मांस के साथ ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था. जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुरुवार (9 मार्च) को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा), अमित राज. लोहरदगा (Lohardaga Breaking News) के कुड़ू (Kuru News) में प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार एक शख्स को पुलिस ने आज जेल भेज दिया. उसे कुड़ू थाना क्षेत्र के रोचो गांव (Rocho Village) से प्रतिबंधित मांस के साथ ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था. जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुरुवार (9 मार्च) को जेल भेज दिया.

पशुपालन विभाग कर रहा मांस की जांच

उधर, पशुपालन विभाग की ओर से प्रतिबंधित मांस (Banned Meat in Lohardaga) की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होली के दिन (8 मार्च को) रोचो गांव में प्रतिबंधित मांस बेचने के लिए कुछ लोग पहुंचे हुए हैं.

Also Read: Big Breaking: लोहरदगा के रोचो में प्रतिबंधित मांस के साथ एक हिरासत में, गांव में तनाव

किस्को थाना क्षेत्र का रहने वाला है हुसैन अंसारी

पुलिस मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था. आरोपी किस्को थाना क्षेत्र के नारी नवाडी गांव निवासी हुसैन अंसारी को प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पूछताछ के बाद आरोपी हुसैन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए लोहरदगा जेल भेज दिया.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में प्रतिबंधित मांस मिलने से बिगड़ा माहौल, गांव छावनी में तब्दील, आरोपी अरेस्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola