Big Breaking: लोहरदगा के रोचो में प्रतिबंधित मांस के साथ एक हिरासत में, गांव में तनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2023 2:21 PM
ग्रामीणों को सूचना मिली कि प्रतिबंधित मांस लेकर दो लोग बाइक से कुड़ू थाना क्षेत्र की सलगी पंचायत के रोचो गांव पहुंच रहे हैं. ग्रामीणों ने पहरेदारी करते हुए प्रतिबंधित मांस बेचने आ रहे बाइक सवार का इंतजार करने लगे. इसी बीच दो बाइक सवार दो लोग रोचो पहुंचे, तो ग्रामीणों ने दोनों को रुकने का इशारा किया.
कुड़ू (लोहरदगा), अमित कुमार राज. झारखंड में होली के दिन प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है. मामला लोहरदगा जिला के कुड़ू थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि सलगी पंचायत के रोचो गांव में ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बेचने पहुंचे एक व्यापारी को प्रतिबंधित मांस के साथ हिरासत में लिया है.
बताया जाता है कि ग्रामीणों को सूचना मिली कि प्रतिबंधित मांस लेकर दो लोग बाइक से कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत के रोचो गांव पहुंच रहे हैं. ग्रामीणों ने पहरेदारी करते हुए प्रतिबंधित मांस बेचने आ रहे बाइक सवार का इंतजार करने लगे. इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर दो लोग रोचो पहुंचे, तो ग्रामीणों ने दोनों को रुकने का इशारा किया.
ग्रामीणों ने रुकने के लिए कहा, तो दोनों बाइक सवार वहां से तेजी से भागे. भागने के दौरान वे एक घर में घुस गये और वहां मौजूद लोगों को प्रतिबंधित मांस दे रहे थे. इसी दौरान ग्रामीण वहां पहुंच गये तथा रंगे हाथ दोनों को प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ लिया. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों तथा बाइक के साथ पकड़े गये व्यापारी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने दो बाइक तथा एक प्रतिबंधित मांस व्यापारी को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो बाइक तथा एक प्रतिबंधित मांस व्यापारी को हिरासत में लिया गया है. प्रतिबंधित मांस की जांच के लिए पशुपालन विभाग की टीम भी पहुंच गयी है. प्रतिबंधित मांस बेचने को लेकर सलगी पंचायत में भारी आक्रोश है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










