Apple Store में डकैती का LIVE VIDEO हुआ वायरल, तो पुलिस ने दी यह सफाई

Caught On Camera Apple Store Robbery – सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कैलिफॉर्निया का है. रिपोर्ट्स की मानें, तो एमरीविले पुलिस डिपार्टमेंट ने कन्फर्म किया है कि चोरी का ये वीडियो एमरीविले ऐपल स्टोर का है और वीडियो में नजर आ रहा चोर और इस मामले में लिप्त सारे लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं.
Apple Store Robbery LIVE Video : ऐपल स्टोर (Apple Store) में लाइव डकैती (Live Robbery) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें काले रंग का कपड़ा पहने और चेहरे पर मास्क लगाये एक चोर ऐपल स्टोर में डिस्प्ले लोगों के यूज और एक्सपीरिएंस करने के लिए रखे आईफोन्स को धड़ाधड़ निकालता जाता है और अपने ट्राउजर के पॉकेट में डालता दिख रहा है. खास बात यह है कि इस शख्स के आस-पास कई और लोग स्टोर में नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई भी उसे रोक नहीं रहा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह कैलिफॉर्निया का है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एमरीविले पुलिस डिपार्टमेंट ने कन्फर्म किया है कि चोरी का ये वीडियो एमरीविले ऐपल स्टोर का है और वीडियो में नजर आ रहा चोर और इस मामले में लिप्त सारे लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं.
50 आईफोन्स कर दिये गायब
सोशल मीडिया पर शेयर किये गए इस वीडियो में काले रंग के कपड़े पहने और चेहरे पर नकाब पहने एक शख्स ऐपल स्टोर में डिस्प्ले पर रखे आईफोन्स को फटाफट उठा कर अपनी जेब में भरता नजर आ रहा है. बिजली की रफ्तार से यह चोर एक-एक कर आईफोन्स उठाता है और इसके बाद आराम से स्टोर से बाहर निकल जाता है. स्टोर से निकल कर वह ग्रे कलर की एक कार में बैठकर छूमंतर हो जाता है. पुलिस के अनुसार, इस लुटेरे ने 50 हजार डॉलर की मूल्य के कुल 50 आईफोन्स गायब कर दिये.
Also Read: VIRAL: ED की टीम में हो जाओ शामिल, पुलिसवाली की डांस को देख यूजर्स ने किया कमेंटस्टोर के बाहर खड़ी थी पुलिस की कार?
वायरल वीडियो में ऐपल स्टोर के बाहर पुलिस की गाड़ी खड़ी दिख रही है. ऐसे में सवाल उठाये जा रहे हैं कि जब चोरी हो रही थी तो पुलिस कहां थी. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है कि यह पुलिस की घोस्ट कार है, जिसे वहां खड़ा किया गया है, इसमें कोई पुलिसवाला नहीं होता है. स्टोर के सामने खड़ी गाड़ी पर सफाई देते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस ने इलाके के कई जगहों पर घोस्ट कार खड़ी की है. ऐसा उन्होंने अपराधियों में भय पैदा करने के लिए किया है. उस समय स्टोर के सामने खड़ी गाड़ी में कोई पुलिसवाला मौजूद नहीं था.
वीडियो पर लोगों के कमेंट
ऐपल स्टोर में आईफोन्स की चोरी का यह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @pmwtv ने शेयर कर कैप्शन में लिखा – Man took over 40 iPhones from Apple Store in Oakland, all by himself in broad daylight. वीडियो देखकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि किसी ने उसे रोका क्यों नहीं? वहीं, एक यूजर ने लिखा कि उस चोर को शायद पता नहीं होगा कि उसने जीपीएस ट्रैकर्स चोरी कर लिये हैं. एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि चोर के पैंट की तारीफ करनी होगी, जिसने 40 से अधिक आईफोन्स का बोझ संभाल लिया. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 48 लाख लोग देख चुके हैं.
Also Read: Viral Video: फ्लाइट में ढोलक बजाकर राम नाम का कीर्तन, मिलकर यात्रियों ने गाया रघुपति राघव राजा रामप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










