VIDEO : बोकारो में भरभराकर गिर गई ब्लॉक की सीढ़ी, 21 लोगों को किया गया रेस्क्यू टला बड़ा हादसा
Author Meenakshi rai
Updated:
विज्ञापन
VIDEO : बोकारो के सेक्टर 12 ई में अहले सुबह धड़ाम की आवाज के साथ ब्लॉक के लोगों की नींद टूटी. सीढ़ी और पानी टंकी पूरी तरह से भरभराकर गिर गया. लोग डर के साये में सुबह होने का इंतजार करते रहे. किसी तरह आवास में फंसे 21 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया.
विज्ञापन
VIDEO : बोकारो स्टील के सेक्टर 12 ई में जर्जर घर हादसे को न्यौता दे रहे हैं. रविवार सुबह लोगों की नींद जब टूटी तो सामने बुरे सपने सा मंजर था. एक आवास के ब्लॉक की सीढ़ी अहले सुबह लगभग साढ़े चार बजे भर भरा कर गिर गई. इसके के बाद इस ब्लाक में रहने वाले लोग दहशत के बीच सुबह होने का इंतजार करते रहे. सूचना मिलने पर बोकारो स्टील प्रबंधन एक्शन मोड में आया. बोकारो स्टील की फायर ब्रिगेड और सीआईएसएफ की टीम ने ब्लॉक के आवास संख्या 1018 से 1024 में रहने वाले 21 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों को कहना है कि आवास की स्थिति ठीक नहीं है जिससे अन्य घरों में भी अनहोनी का डर बना हुआ है
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें