Actors OTT Debut In 2024: अनुष्का शर्मा से लेकर कृति सेनन तक, ओटीटी पर डेब्यू करेंगे ये स्टार्स, देखें लिस्ट

ओटीटी की दुनिया बहुत बड़ी होती जा रही है. इस साल कई ऐसे बड़े स्टार्स है जो इसपर कदम रखने जा रहे हैं. लिस्ट में कृति सेनन, अनुष्का शर्मा, वाणी कपूर, उर्मीला मातोंडकर का नाम शामिल है. चलिए आपको बताते है लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल है.
अनुष्का शर्मा चकदा एक्सप्रेस से ओटीटी डेब्यू करने वाली है. भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जीवनी पर ये फिल्म बेस्ड है. अक्सर वो सेट से अपनी तसवीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

कृति सेनन भी इस साल ओटीटी पर डेब्यू करने वाली है. एक्ट्रेस दो पत्ती से डेब्यू करने वाली है. इसमें कृति के साथ काजोल भी अहम किरदार निभा रही है. इन दिनों वो अपनी फिल्म तेरी बातों में उलझा जिया को लेकर बिजी है.
उर्मीला मातोंडकर भी ओटीटी पर तिवारी शो से डेब्यू करने वाली है. ये एक थ्रिलर वेब सीरीज है. इस शो के कहानी मां-बेटी की है. सौरभ वर्मा द्वारा निर्देशित, मातोंडकर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था.

सुरभि चांदना रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2 से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली है. इसे आप अमेजन मिनीटीवी पर देख सकते हैं. इसमें सुरभि के साथ बरुण सोबती भी है. इन दिनों वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में है.
Also Read: Black OTT Release: 19 साल बाद ब्लॉकबस्टर मूवी ‘ब्लैक’ इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म
शर्मिन सहगल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी से ओटीटी पर कदम रखने वाला है. ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. शर्मिन मलाल से बॉलीवुड में कदम रख चुकी है. हीरामंडी में सत्ता संघर्ष के बीच, गोलीबारी में पकड़ा गया एक युवा उत्तराधिकारी उत्तराधिकार के बजाय प्यार को चुनता है. स्वतंत्रता-पूर्व भारत में बढ़ते स्वतंत्रता आंदोलन के खिलाफ स्थापित, तवायफों की कला को पकड़ने वाले अंतिम धागे को परीक्षण के लिए रखा गया है.
Also Read: Maharani 3 OTT: हो जाइए तैयार! इस ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही महारानी 3, अभी नोट कर लें तारीख
वाणी कपूर मंडाला मर्डर से ओटीटी पर कदम रख रही है और इसका निर्माण वाईआरएफ ने किया है. ये एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसके निर्देशक गोपी पुथरन है. आखिरी बार वो शमशेरा फिल्म में नजर आई थी.
Also Read: Mirzapur 3 OTT Release Date: मिर्जापुर 3 में कालीन भैया लेंगे बदला,इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें रिलीज डेटप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










