Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को क्यों लगाया जाता है 56 भोग, जानें ये होते हैं छप्पन आहार

Updated:
विज्ञापन

Janmashtami 2023 56 Bhog: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत है. जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के अवसर के रूप में मनाया जाता है. आज कान्हा की पूजा के दौरान छप्पन भोग भी लगाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर 56 भोग लगाने के बाद व्रत खोलते हैं.

विज्ञापन
undefined
भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाने के पीछे कई पौरणिक कथाएं

भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाने के पीछे कई पौरणिक कथाएं प्रचलित है. पहली कथा के अनुसार,जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है. लेकिन छप्पन भोग क्यों लगाया जाता है, इसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे. भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाए जाने के पीछे एक कथा प्रसिद्ध है.

विज्ञापन
undefined
गोपियों ने 56 तरह के आहार देने की मन्नत मांगी थी

धार्मिक कथा के अनुसार, भगवान कृष्ण को पाने के लिए गोपियों ने मास पर्यन्त यमुना में ब्रम्ह मुहूर्त स्नान किया था. सभी गोपियां कृष्ण को अपने वर के रूप में देखना चाहती थीं. ऐसे में गोपियों ने स्नान किया और मां कात्यायनी से कृष्ण को अपने वर के रूप में देखने की मन्नत मांगी. इसके बदले में गोपियों से मां कात्यायनी को उद्दापन में 56 तरह के आहार देने की मन्नत मांगी थी.

undefined
भगवान श्रीकृष्ण को कब खिलाए गए थे 56 व्यंजन

इसी के बाद से भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाया जाने लगा. दूसरी कथा के अनुसार, इंद्रदेव के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था तब उन्हें लगातार सात दिन भूखा रहना पड़ा था. इसके बाद उन्हें सात दिनों और आठ पहर के हिसाब से 56 व्यंजन खिलाए गए थे.

undefined
भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाने की परंपरा

माना जाता है इस घटना के बाद से ही श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाने की परंपरा शुरू हुई. जन्माष्टमी के दिन आप भी भगवान कृष्ण को 56 भोग लगा सकते हैं. छप्पन भोग लगाने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और इससे आपकी हर मनोकामना भी पूरी होती है.

undefined
छप्पन तरह के आहार

भात, दाल, चटनी, कढ़ी, दही शाक की कढ़ी, सिखरन, शरबत, बाटी, मुरब्बा, शर्करा युक्त, बड़ा, मठरी, फेनी, पूरी, खजला, घेवर, मालपुआ, साग, अधानौ अचार, मोठ, खीर, दही, गाय का घी, मक्खन, चोला, जलेबी, मेसू,

undefined
Janmashtami 2023 56 bhog: छप्पन आहार

रसगुल्ला, पगी हुई, महारायता, थूली, लौंगपूरी, खुरमा, दलिया, परिखा, सौंफ, बिलसारू, लड्डू, मलाई, रबड़ी, पापड़, सीरा), लस्सी, सुवत, मोहन, सुपारी, इलायची, फल, तांबूल, मोहन भोग, लवण, कषाय, मधुर, तिक्त, कटु और अम्ल.

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाए इन चीजों का भोग, बनेंगे हर बिगड़े काम
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola