पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को सूचना भेजता था दरभंगा का भक्त बंशी झा! कोलकाता से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कहा है कि उसने दरभंगा के भक्त बंशी झा (36) को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भारत से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेजता था. वह दिल्ली में रहता था, लेकिन पिछले तीन महीने से कोलकाता में सक्रिय था.
कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए कथित तौर पर जासूसी करने वाले दरभंगा के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इसका नाम भक्त बंशी झा है. 36 साल के भक्त बंशी झा को कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस (एसटीएफ) के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वी सोलोमन नेशा कुमार ने शनिवार को यह जानकारकी दी.
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजी गुप्त सूचनाएं
ज्वाइंट सीपी ने शनिवार को बताया कि 25 अगस्त को इस शख्स को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, किस जगह से उसे गिरफ्तार किया गया है, इसके बारे में अभी स्पष्ट जानकारी पुलिस ने नहीं दी है. कोलकाता पुलिस (एसटीएफ) के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम भक्त बंशी झा है. 36 साल का भक्त बंशी झा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कई सूचनाएं भेज रहा था.
बिहार के दरभंगा का रहने वाला है भक्त बंशी झा
विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर बिहार के दरभंगा जिला के रहने वाले भक्त बंशी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पिता का नाम त्रिलोक नाथ झा है. एसटीएफ ने दावा किया है कि भक्त बंशी झा के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से सीधे ताल्लुकात हैं. वह राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में भी संलिप्त रहा है. कोलकाता पुलिस की एसटीएफ को उसकी सहयोगी एजेंसी से पुख्ता जानकारी मिली है कि भक्त बंशी झा ने कई ऐसी सूचनाएं पाकिस्तान भेजी है, जो राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा है.
एसटीएफ ने कहा – पूछताछ में मिलेंगे कई सुराग
वी सोलोमन नेशा कुमार ने यह भी कहा है कि राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ी कई सूचनाएं उसने अलग-अलग रूप में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजी है. इसमें फोटोग्राफ, वीडियो, ऑनलाइन चैट इत्यादि शामिल हैं. उन्होंने कहा कि भक्त बंशी झा से सघन पूछताछ के दौरान और उसके मोबाइल फोन की जांच में कई अहम सुराग मिलेंगे, जो उसने पाकिस्तान के लिए काम करने वाली संदिग्ध एजेंसियों को भेजी है.
तीन महीने से कोलकाता में सक्रिय था भक्त
भक्त बंशी झा के खिलाफ 25 अगस्त 2023 को केस दर्ज कर लिया गया. आईपीसी की धारा 3/9 ऑफिशियल एक्ट r/w- 120B के तहत केस दर्ज किया गया है. उसे 26 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने यह भी बताया है कि भक्त बंशी झा दिल्ली में रहता था. पिछले तीन महीने से वह कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय था. वह कूरियर कंपनी में काम करता था.
Also Read: कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार में मिनी गन फैक्टरी का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




