कोडरमा में मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से चार लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Jan 2024 7:55 PM

विज्ञापन

अंबादहा मोड़ के समीप कुछ अपराधी आए व मारपीट कर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. बैग में रिकवरी का 3 लाख 93 हजार 700 रुपये था.

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरू पहाड़ी-सपही रोड स्थित अंबादहा जंगल के समीप से मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बुधवार की रात करीब चार लाख रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर फाइनेंस कंपनी के कर्मी कुर्बान अंसारी ने डोमचांच थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आवेदन में कुर्बान अंसारी ने बताया है कि हम ढोढाकोला, सपही व आसपास के गांव से पैसे की वसूली कर देर शाम 06.25 बजे डोमचांच की तरफ आ रहे थे.

हम चार लोग तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर लौट रहे थे. इस दौरान अंबादहा मोड़ के समीप कुछ अपराधी आए व मारपीट कर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. बैग में रिकवरी का 3 लाख 93 हजार 700 रुपये था. कुर्बान के अनुसार घटना को आधा दर्जन अपराधियों ने अंजाम दिया. अपराधियों ने डंडा और चाकू का भय दिखाकर रोका इसके बाद पैसे लूट कर फरार हो गये.

Also Read: कोडरमा में संजय सिंह की हत्या के बाद आक्रोश, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

इधर, घटना की शिकायत मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार डोमचांच पहुंचे व मामले की पूरी जानकारी ली. डीएसपी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. ज्ञात हो कि 30 अक्टूबर 2023 को इसी रोड में अपराधियों ने भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के कर्मी के साथ मारपीट कर सात लाख रुपये लूट लिए थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola