ePaper

Fatehpur Assembly Chunav: फतेहपुर सदर से 1989 के बाद नहीं जीती कांग्रेस, अब साइकिल और कमल की टक्कर

Updated at : 29 Jan 2022 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
Fatehpur Assembly Chunav: फतेहपुर सदर से 1989 के बाद नहीं जीती कांग्रेस, अब साइकिल और कमल की टक्कर

2017 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर सदर से भाजपा के विक्रम सिंह को जीत मिली. यहां पर 23 फरवरी को मतदान है.

विज्ञापन

Fatehpur Sadar Vidhan Sabha Chunav: फतेहपुर जिला गंगा-यमुना नदी के दोआब में बसा है. इस जिले की अपनी खूबसूरती है. फतेहपुर सदर सीट की बात करें तो इस पर कभी कांग्रेस का वर्चस्व रहा. कांग्रेस पार्टी को हराना बेहद मुश्किल भरा होता था. साल 1989 के बाद फतेहपुर सदर सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है. 2017 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर सदर से भाजपा के विक्रम सिंह को जीत मिली. यहां पर 23 फरवरी को मतदान है.

फतेहपुर सदर का सियासी इतिहास

  • 2017- विक्रम सिंह- भाजपा

  • 2012- सैयद कासिम हसन- सपा

  • 2007- कुमारी मीता गौतम- बसपा

  • 2002- आनंद प्रकाश लोहडी- बसपा

  • 1996, 1993- राधे श्याम गुप्ता- भाजपा

  • 1991- हरदेव सिंह- जेपी

  • 1989- सैयद लियाकत हुसैन- जेडी

  • 1985- नत्था राम- कांग्रेस

Also Read: Fatehpur Assembly Chunav: अयाहशाह में रोचक मुकाबला, कभी जीती BJP तो कभी BSP, मंजिल तक नहीं पहुंची साइकिल
फतेहपुर सदर से मौजूदा विधायक

  • 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विक्रम सिंह ने फतेहपुर सदर से जीत दर्ज की है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • ओबीसी- 80 हजार

  • अनुसूचित जाति- 65 हजार

  • मुस्लिम- 45 हजार

  • लोध- 35 हजार

  • वैश्य- 25 हजार

  • ब्राह्मण- 25 हजार

  • यादव- 20 हजार

  • क्षत्रिय- 18 हजार

फतेहपुर सदर में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,32,458

  • पुरुष- 1,76,913

  • महिला- 1,55,526

  • थर्ड जेंडर- 19

फतेहपुर सदर की जनता के मुद्दे

  • स्वास्थ्य के लिहाज से क्षेत्र पिछड़ा.

  • यहां उच्च शिक्षा का हाल बेहाल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola