Fatehpur Assembly Chunav: फतेहपुर की खागा में 2007 के बाद नहीं हारी BJP, इस दफा क्या होगा?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jan 2022 4:46 PM

विज्ञापन

जिले की खागा विधानसभा सीट से वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के कृष्णा पासवान विधायक हैं. खागा विधानसभा सीट पर 23 फरवरी को मतदान है.

विज्ञापन

Fatehpur Khaga Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला में छह विधानसभा सीटें आती हैं. 2017 के चुनाव में यहां बीजेपी को 5 और सहयोगी पार्टी अपना दल को एक सीट मिली. कहने का मतलब है फतेहपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन का कब्जा है. जिले की खागा विधानसभा सीट से वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के कृष्णा पासवान विधायक हैं. विधानसभा के मतदाताओं का समीकरण देखें तो इस सीट पर 1993 से लेकर 2017 तक हुए विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा को महज एक-एक बार ही सफलता मिली है. बीजेपी के प्रत्याशियों को चार बार मौका मिला है. खागा विधानसभा सीट पर 23 फरवरी को मतदान है.

खागा सीट का सियासी इतिहास

  • 2017, 2012- कृष्णा पासवान- भाजपा

  • 2007- रानवेंद्र प्रताप सिह उर्फ धुनी भैया- भाजपा

  • 2002- मोहम्मद शाफिर- बसपा

  • 1996- मुन्ना लाल मौर्या- बसपा

  • 1993- वीर अभिमन्‍यु सिंह- सपा

  • 1991- कृष्‍णाकुमार- जेडी

  • 1989- वीर अभिमन्‍यू सिंह- जेडी

Also Read: Pratapgarh Assembly Chunav: रानीगंज से 2017 में BJP को मिली जीत, मायावती का रहा है दबदबा
खागा सीट के मौजूदा विधायक

  • खागा विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी के कृष्णा पासवान चुनाव जीते हैं. उन्होंने 2012 में भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • पिछड़ा वर्ग- 1.15 लाख

  • अनुसूचित जाति- 1 लाख

  • मुस्लिम- 45 हजार

  • कुर्मी- 30 हजार

  • यादव- 32 हजार

खागा विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,23,390

  • पुरुष- 1,75,446

  • महिला- 1,47,940

  • थर्ड जेंडर- 4

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola