ePaper

UP Chunav 2022: कोल में सभी दलों में रही है तगड़ी लड़ाई, 2017 में BJP के अनिल पराशर को मिली थी जीत

Updated at : 24 Jan 2022 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: कोल में सभी दलों में रही है तगड़ी लड़ाई, 2017 में BJP के अनिल पराशर को मिली थी जीत

कोल सीट से 2017 में बीजेपी के अनिल पराशर ने चुनाव जीता था. उन्होंने 50 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से सपा के शाज इशाक को करारी शिकस्त दी थी.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में कोल विधानसभा सीट आती है. जिले में सात विधानसभा सीट हैं. इसमें कोल भी अहम सीट है. इस सीट से 2017 में बीजेपी के अनिल पराशर ने चुनाव जीता था. उन्होंने 50 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से सपा के शाज इशाक को करारी शिकस्त दी थी. कोल विधानसभा सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है. वहीं, 10 मार्च का काउंटिंग होगी.

कोल का सियासी इतिहास

  • 2017- अनिल पराशर- भाजपा

  • 2012- जमीर उल्लाह खान- सपा

  • 2007- महेंद्र सिंह- बसपा

  • 2002- महेंद्र सिंह- बसपा

  • 1996- राम सखी- भाजपा

  • 1993, 1991- किशनलाल दिलेर- भाजपा

  • 1989- राम प्रसाद देशमुख- कांग्रेस

  • 1985- किशन लाल दिलेर- भाजपा

  • 1980- पूरनचंद- इंक (आई)

  • 1977- किशन लाल दिलेर- जेएनपी

Also Read: UP Chunav 2022: छर्रा विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं की कमी, मतदान करने वाली जनता को भी नहीं दिखा विकास
कोल के मौजूदा विधायक

अलीगढ़ की कोल विधानसभा सीट से अनिल पराशर मौजूदा विधायक हैं. उनका जन्म अलीगढ़ के इगलास तहसील के बसई गांव में हुआ था. उन्होंने बीएससी, एलएलबी की पढ़ाई की है.

कोल के जातिगत समीकरण

  • ब्राह्मण- 60 हजार

  • ठाकुर- 50 हजार

  • वैश्य- 35 हजार

  • दलित- 55 हजार

कोल में मतदाता की संख्या

  • कुल मतदाता- 4,04,737

  • पुरुष- 2,14,345

  • महिला- 1,90,365

  • अन्य- 27

कोल विधानसभा की जनता के मुद्दे

  • बरसात में जलभराव बहुत बड़ी समस्या है.

  • कोल के बाजारों में जाम की समस्या आम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola