ePaper

रोजाना पीएं Kinnow के जूस, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Updated at : 12 Feb 2024 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
रोजाना पीएं Kinnow के जूस, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Kinnow: किन्नू को पंजाब किंग ऑफ फ्रूट्स के नाम से जाना जाता है. संतरे की तरह दिखने वाले किन्नू में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं किन्नू के जूस के फायदे...

विज्ञापन

Benefits Of Tangerine: बाजार में आपने सूरत में संतरे की तरह दिखने वाले फल किन्नू को जरूर देखा और खरीदा होगा. इस फल को पंजाब किंग ऑफ फ्रूट्स के नाम से जाना जाता है. संतरे की तरह दिखने वाले किन्नू में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. किन्नू में पाए जाने वाले विटामिन C और नोबिलेटिन स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं किन्नू के जूस के फायदे…

कोलेस्ट्रॉल को सही रखने में

undefined

किन्नू के जूस में मौजूद विटामिन और मिनरल्स कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हैं. जिसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियां जैसे कि हार्ट अटैक होने की संभावना भी कम हो जाती है.

पाचन को रखे स्वस्थ

undefined

किन्नू के जूस पीने से पाचन क्रिया सही रहता है. किन्नू में मौजूद पोषक तत्व पेट में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं. जिस वजह से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती है. अगर किसी व्यक्ति को कब्ज, डायरिया, अपच से परेशान है तो उसे रोज किन्नू जूस का सेवन करना चाहिए.

Also Read: Home Remedy for Piles Treatment: सालों पुरानी बवासीर से हैं परेशान तो करें ये घरेलू इलाज
वजन कम करने में

undefined

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आज से ही किन्नू का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि किन्नू के जूस में मौजूद पोषक तत्व फैट को कम करने में मदद करते हैं. किन्नू जूस पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को दूर किया जा सकता है.

Also Read: नींद न आने की वजह से हैं परेशान? ये योगा के आसन कर सकते हैं आपकी मदद, करें ट्राई
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में

undefined

अगर किसी को अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा है तो किन्नू जूस का सेवन करना शुरू कर दें. इस जूस के अंदर भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है.

Also Read: Tulsi Leaves Health Benefits: बड़े ही कमाल की होती हैं तुलसी की पत्तियां, जानें इनके चमत्कारिक लाभ

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola