ePaper

किआ इंडिया ने Seltos Facelift की कीमतों में की कटौती, लेकिन फीचर्स को किया गायब

Updated at : 01 Dec 2023 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
किआ इंडिया ने Seltos Facelift की कीमतों में की कटौती, लेकिन फीचर्स को किया गायब

किआ इंडिया ने चुनिंदा वेरिएंट की कीमतों में कटौती करने के बाद कुछ फीचरों को गायब भी कर दिया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने जिन वेरिएंट वाली कारों की कीमतों को घटाया है, उनमें से सभी चारो विंडो के लिए वन-टच अप और वन-टच डाउन फक्शन को हटा दिया है.

विज्ञापन

Kia Seltos Facelift Price Cut : दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने हाल ही में लॉन्च की गई सेल्टोस फेसलिफ्ट की कीमत में कटौती की है. कंपनी की ओर से इस एसयूवी कार की कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर कीमतों में कटौती की गई है. यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. कंपनी की ओर से इन चुनिंदा वेरिएंट्स कीमतें करीब 2000 रुपये घटाई गई हैं. इन वेरिएंट्स में मिड-स्पेक एचटीएक्स से लेकर हाई-स्पेक जीटीएक्स प्लस (एक्स-लाइन को छोड़कर) तक सभी वेरिएंट शामिल हैं. ग्राहकों को चौंकाने वाली बात यह है कि भारत में कार बेचने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी कीमतों में कटौती करने का फैसला तो किया है, लेकिन उसने इन चुनिंदा कारों से कुछ फीचर्स को गायब भी कर दिया है.

भारत में किआ के कारों की कीमत

भारत के एक्स-शोरूम में अभी हाल में पेट्रोल और डीजल एडिशन में पेश किए गए एचटीएक्स वेरिएंट की कीमत करीब 15.18 लाख रुपये से शुरू होती है, जो करीब 18.18 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, एचटीएक्सप्लस टर्बो-पेट्रोल और डीजल वाले वेरिएंट की कीमत 18.28 लाख रुपये से 19.18 लाख रुपये के बीच है. इसके अलावा, जीटीएक्स प्लस और जीटीएक्स प्लस (एस) की कीमतें 19.98 लाख रुपये और 19.38 लाख रुपये के बीच है. कारों की ये कीमतें 2000 रुपये की कटौती करने लागू की गई है.

किन फीचरों को किया गया गायब

किआ इंडिया ने चुनिंदा वेरिएंट की कीमतों में कटौती करने के बाद कुछ फीचरों को गायब भी कर दिया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने जिन वेरिएंट वाली कारों की कीमतों को घटाया है, उनमें से सभी चारो विंडो के लिए वन-टच अप और वन-टच डाउन फक्शन को हटा दिया है. यह सुविधा केवल ड्राइवर को ही दिया गया है. वहीं, सेल्टोस एक्स-लाइन चार वन-टच रोलिंग पावर विंडो के साथ आती रहेगी.

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के वेरिएंट्स

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट भारत के कार बाजार में तीन वेरिएंट्स में आती है. इनमें टेक लाइन, जीटी लाइन और एक्स लाइन शामिल हैं. किआ ने इस नई सेल्टोस को एडीएएस लेवल-2 फीचर के साथ पेश किया है. इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोज, ऑटो लेन करेक्शन और ऑटो ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही, सेल्टोस में डुअल पेन पैनोरेमिक सनरूफ दिया गया है. इस नई कार में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 158 एचपी की पावर जेनरेट करता है.

सेल्टोस फेसलिफ्ट का डिजाइन

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के डिजाइन की बात की जाए, तो यह स्पोर्टियर अंदाज, मस्कुलर एक्सटीरियर, फ्यूचरिस्टिक केबिन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है. इसके साथ ही, इसमें एडीएएस के साथ 32 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 15 सेफ्टी फीचर को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर पूरी रेंज में मौजूद हैं. वहीं, 17 सेफ्टी फीचर्स एडीएएस लेवल-2 के रूप में मौजूद हैं.

Also Read: Hyundai Venue और मारुति ब्रेजा का नए अवतार में सफाया करेगी Mahindra की ये कार, 2024 में होगी लॉन्च

सेल्टोस फेसलिफ्ट के फीचर्स

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट राइडर्स को यूनिक, सुरक्षित और स्मार्ट ड्राइव का अनुभव देगी. नई सेल्टोस अपने 26.04 सीएम फुल डिजिटल क्लस्टर और 26.03 सीएम एचडी टचस्क्रीन नेविगेशन और डुअल स्क्रीन पैनोरमिक डिस्प्ले, डुअल जोन फुली ऑटोमैटिक एयर कंडीशनर और आर18 46.20 सीएम क्रिस्टल कट ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील्स जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ मिड-एसयूवी स्पेस में अगुआई करती है. इसके अलावा, इसमें डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे मोस्ट अवेटेड फीचर्स भी उपलब्ध हैं.

Also Read: रतन टाटा के मैनेजर शांतनु नायडू ने खरीदी Tata Safari Facelift, एसयूवी खरीदने के बाद बॉस का लिया आशीर्वाद

सेल्टोस फेसलिफ्ट के सेफ्टी फीचर्स

पैसेंजर्स की सिक्योरिटी के लिए किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे 15 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं, जो नई सेल्टोस को देश में सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक बनाता है.

Also Read: किआ इस कार के आगे ग्रैंड विटारा और क्रेटा का क्रेज खत्म! पैसेंजरों की सेफ्टी के 32 फीचर्स

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola