ePaper

Kawasaki Ninja 400 खरीद पर गुड टाइम्स वाउचर बेनिफिट ऑफर, जानें कितने का हो रहा फायदा

Updated at : 08 Dec 2023 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
Kawasaki Ninja 400 खरीद पर गुड टाइम्स वाउचर बेनिफिट ऑफर, जानें कितने का हो रहा फायदा

कावासाकी निंजा 400 मोटरसाइकिल में 399 सीसी लिक्विड कूल्ड 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है, जो 45 पीएस की पावर और 37 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है.

विज्ञापन

Kawasaki Ninja 400 Good Times Voucher Benefit: बाजार में साल के अंत में गाड़ियों की खरीद पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं. जापानी बाइक निर्माता कंपनी कावासाकी की ओर से भी कावासाकी निंजा की खरीद पर ऑफर्स की पेशकश की जा रही है. ऑटोमेकर की ओर से एक्स-शोरूम में ग्राहकों के लिए गुड टाइम्स वाउचर बेनिफिट ऑफर दिया जा रहा है. इसके तहत इस बाइक को खरीदने वाले ग्राहक को करीब 35,000 रुपये का वाउचर दिया जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस वाउचर में आपको जीएसटी का भुगतान नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इसमें जीएसटी को भी शामिल किया गया है. आइए इस बाइक की खासियत के बारे में जानते हैं.

undefined

भारत के एक्स-शोरूम में कावासाकी निंजा 400 की कीमत 5.19 लाख रुपये से शुरू होती है. यह मोटरसाइकिल केवल एक वेरिएंट एबीएस बीएस6 में उपलब्ध है.

undefined

कावासाकी निंजा 400 मोटरसाइकिल में 399 सीसी लिक्विड कूल्ड 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है, जो 45 पीएस की पावर और 37 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इस बाइक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14 लीटर है, जबकि इसका कर्ब वेट 168 किलोग्राम है.

undefined

इस स्पोर्ट्स बाइक के फ्रंट में 120 मिलीमीटर टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिए गए हैं, जबकि रियर में 130 मिलीमीटर के स्विंगआर्म सस्पेंशन मिलते हैं. ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए इसमें आगे और पीछे की तरफ क्रमशः 286 मिलीमीटर और 193 मिलीमीटर के सिंगल डिस्क ब्रेक्स (ड्यूल पिस्टन कैलिपर्स के साथ) मिलते हैं.

Also Read: भारत में टाटा सिएरा और रेनो डस्टर की होगी वापसी, 2023 के ऑटो शो में की गई हैं प्रदर्शित
undefined

राइडिंग के लिए इसमें अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं जिन पर आगे 110/70-R17 और पीछे 150/60-R17 सेक्शन ट्यूबलैस टायर चढ़े हुए हैं. इस मोटरसाइकिल में ट्विन एलईडी हेडलैंप्स, हाई-ग्रेड कॉकपिट, एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्प्लिट सीट, और अलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Also Read: Maruti की ये कार किआ करेंस का करेगी खात्मा! दिसंबर के लिए 67,000 यूनिट्स की ओपन बुकिंग
undefined

कावासाकी निंजा 400 का मुकाबला केटीएम आरसी 390, टीवीएस अपाचे आरआर 310 और बीएमडब्ल्यू जी 310 आरआर से है.

Also Read: S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी डिस्काउंट दे रही OLA Electric, जानें क्या है कीमत
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola