ePaper

कैटरीना कैफ संग नया साल मनाने के बाद शूटिंग पर लौटे विक्की कौशल,एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने जताया प्यार,VIDEO

Updated at : 02 Jan 2022 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना कैफ संग नया साल मनाने के बाद शूटिंग पर लौटे विक्की कौशल,एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने जताया प्यार,VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ औऱ विक्की कौशल का एक वीडियो सामने आया हैं. वीडियो में कैट, विक्की को एयरपोर्ट छोड़ने आई दिख रही है. इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति को हग करते नजर आई.

विज्ञापन

बॉलीवुड की न्यूली वेड कपल कैटरीना कैफ (katrina kaif) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. साल का आखिरी दिन और साथ में अपना पहला साल अपनी पत्नी कैट के साथ बिताने के लिए विक्की शूटिंग छोड़कर आए थे. अब न्यू सेलिब्रेट करने के बाद एक्टर वापस अपने काम पर लौट गए है. इस दौरन कैटरीना उन्हें ड्राप करने एयरपोर्ट पर आई. पैपराजी के कैमरे में भी कपल कैद हो गए.

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में विक्की औऱ कैट दोनों कार के पीछे वाले सीट पर बैठे दिख रहे है. एक्टर ने स्वेटशर्ट औऱ डेनिम जींस पहना था तो एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की नाइटसूट में दिखे. इसके अलावा कोरोना को देखते हुए दोनों ने मास्क भी लगाया हुआ था. गाड़ी से उतरने से पहले एक्ट्रेस ने विक्की को हग किया.

https://www.instagram.com/p/CYMU-f3l14p/

कैटरीना कैफ औऱ विक्की कौशल शादी के बाद से एक दूसरे के लिए प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटते. इस वीडियो को देखकर फैंस बहुत ही प्यारे कमेंट्स कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, दोनों की प्यार को किसी की नजर ना लग जाए. एक दूसरे यूजर ने लिखा, विक्की टाइम निकालकर सिर्फ न्यू ईयर मनाने आया, यही सबसे अच्छी बात है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ये दोनों बहुत क्यूट है यार. एक औऱ यूजर ने लिखा, वो हग तो देखो.

https://www.instagram.com/p/CYMXPgSKOj4/

इससे पहले क्रिसमस पर विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ संग बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की थी. दोनों क्रिसमस ट्री के पास एक दूसरे को टाइटली हग करते दिखे थे. ये फोटो बहुत प्यारी औऱ खूबसरत थी औऱ इसपर फैंस न जमकर प्यार लुटाया था. बता दें कि शादी के बाद ये पहला क्रिसमस दोनों ने साथ में मनाया था.

Also Read: प्रेग्नेंट हैं ‘सिंघम’ फेम काजल अग्रवाल,पति गौतम किचलू ने इस तरह से प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने राजस्‍थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट में शाही अंदाज में शादी की थी. कपल ने शादी बहुत धूमधाम से की थी और इसकी तसवीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. शादी के बाद कैच ने पहली रसोई में हलवा भी बनाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola