ePaper

प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल,पति गौतम किचलू ने इस तरह से प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया

Updated at : 02 Jan 2022 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल,पति गौतम किचलू ने इस तरह से प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया

काजल अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं और इसके बारे में उनके पति गौतम किचलू ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के बारे में बताया. जिसके बाद से ही फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे.

विज्ञापन

Kajal Aggarwal pregnant: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की प्रेग्नेंसी की अफवाहें कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर उड़ी थी. दरअसल एक्ट्रेस की एक तसवीर सामने आई थी, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था. हालांकि अब फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि काजल मां बनने वाली हैं. उनके पति गौतम किचलू ने एक पोस्ट के जरिए ये खुलासा किया.

काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे है. गौतम ने नये साल पर काजल की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इसमें येलो ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है. वो सामने की ओर देख रही है और उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान है. तसवीर के कैप्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओऱ खींचा.

https://www.instagram.com/p/CYL0JdxPAZU/

गौतम किचलू ने काजल अग्रवाल की फोटो पोस्ट कर इसके कैप्शन में लिखा, यहां आप 2022 देख रहे है. साथ ही एक प्रेग्नेंट महिला का इमोजी भी लगाया. इसके बाद ही फैंस इसपर रिएक्ट करने लगे. कई यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, कब आएगा बेबी. दूसरे यूजर ने लिखा, साल की शुरुआत इतनी अच्छी खबर से. एक और यूजर ने लिखा, आप दोनों को बहुत- बहुत बधाई. तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Also Read: Disha Patani का साल 2022 का पहला पोस्ट है बेहद खूबसूरत, तसवीरें देख फैंस ने पूछा- टाइगर श्रॉफ कहां हैं?

इससे पहले काजल अग्रवाल अपनी फ्रेंड के साथ लंच आउटिंग पर गई थी. इस दौरन उनकी दोस्त द्वारा शेयर की गई फोटोज देख फैंस उनके प्रेग्नेंट होने का कयास लगाने लगे थे. हालांकि उस समय भी कपल ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की थी. अब ये जानकर फैंस काफी खुश होंगे. बता दें कि गौतम एक बिजनेसमैन है. वो एक इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर कंपनी चलाते हैं. दोनों ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola