Katrina Kaif: फोटोग्राफर्स पर क्यों भड़की कैटरीना कैफ? गुस्से में बोलीं- ‘अगर आप ऐसे करेंगे ना…’

Updated:
विज्ञापन
Katrina Kaif: फोटोग्राफर्स पर क्यों भड़की कैटरीना कैफ? गुस्से में बोलीं- ‘अगर आप ऐसे करेंगे ना…’

कैटरीना कैफ वैसे तो हमेशा शांत स्वभाव के लिए जानी जाती है. लेकिन इस बार एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया. एक्ट्रेस के गुस्से का शिकार हुए पैपराजी. गुस्से में एक्ट्रेस ने पैपराजी को यहां तक कह दिया कि, ‘आप लोग कैमरा नीचे रखो.

विज्ञापन

Katrina Kaif video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हाल ही में फिल्म ‘फोन भूत’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आई थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं. इस बीच सोशल मीडिया पर कैट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो पैपराजी पर गुस्सा होते दिख रही है. अब एक्ट्रेस को गुस्सा क्यों आया, ये हम आपको बताते है.

कैटरीना कैफ को आया गुस्सा

दरअसल, कैटरीना कैफ अक्सर कूल अंदाज में दिखती है. लेकिन इस बार लगता है कि उनका मूड ठीक नहीं था. हुआ यूं कि जैसे ही एक्ट्रेस को पैपराजी ने देखा, वो उन्हें कैमरे में कैद करने लगे. एक्ट्रेस अपनी गाड़ी के अन्दर थी, उन्होंने कैमरे देखते ही पैपराजी पर नाराजगी जाहिर कर दी. कैट गुस्साते हुए पैपराजी को कहती है, ‘आप लोग कैमरा नीचे रखो. हम यहां एक्सरसाइज करने आए हैं. अगर आप ऐसे करेंगे ना… कैमरा नीचे रखिए आप.’

पैपराजी ने कही ये बात

कैटरीना कैफ का गुस्सा देखकर पैपराजी उनसे माफी मांगते है. कैट पूरे ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखी. उन्होंने मास्क भी पहना था. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई सारे प्रोजेक्ट है. इसमें फरहान अख्तर की रोड ट्रिप फिल्म जी ले जरा है. इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शूटिंग अगले साल होगी.

कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में

कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएगी. ये मूवी अगले साल सिनेमाघरों में दिवाली 2023 रिलीज होगी. इसके अलावा वो विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस भी कर रही है. कुछ समय पहले उन्होंने विजय के साथ तसवीरें शेयर की थी. बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है.

Also Read: Phone Bhoot: कैटरीना कैफ के हैलोवीन लुक के लिए विक्की कौशल ने किया कुछ ऐसा, एक्ट्रेस बोली- जब पति…
विक्की कौशल ने की कैटरीना की तारीफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है. कपल ने पिछले साल ही शादी की है. हाल ही में एख इंटरव्यू में विक्की ने अपनी पत्नी की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, मेरी बीवी एक चलती-फिरती डॉक्टर है. वो एक वैज्ञानिक है. उन्हें बहुत ज्ञान है और कुछ ज्यादा ही ज्ञान है. लेकिन वह मेरी बहुत मदद करती हैं और हमेशा यह सुनिश्चित करती हैं कि मैं अच्छा खा रहा हूं, अपना ख्याल रख रहा हूं, अच्छी नींद ले रहा हूं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola