Karwa Chauth 2023: कियारा से लेकर परिणीति तक, ये नई नवेली दुल्हनियां पहली बार रखेंगी करवाचौथ का व्रत

Updated:
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: कियारा से लेकर परिणीति तक, ये नई नवेली दुल्हनियां पहली बार रखेंगी करवाचौथ का व्रत

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ एक हिंदू त्योहार है, जो विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है. जहां वे अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. महिलाएं अपने जीवनसाथी के लिए भी प्रार्थना करती हैं. इस बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो पहली बार अपने पति के लिए व्रत रखेंगी.

विज्ञापन
undefined

करवा चौथ पूरे देश में मनाया जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के लंबे आयु के लिए व्रत रखती हैं. वहीं पति भी अपनी वाइफ को एक से बढ़कर एक गिफ्ट देते हैं. इस बार बॉलीवुड में कई नई शादियां हुई है. ऐसे में कई अभिनेत्रियां पहला करवा चौथ मनाएंगी. लिस्ट में कियारा से लेकर अथिया शेट्टी तक शामिल है.

undefined

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Kiara Advani and Sidharth Malhotra)

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​इस साल की शुरुआत में फरवरी में शादी के बंधन में बंधे. फिल्म ‘शेरशाह’ की रिलीज के बाद से ही उनके अफेयर की अफवाहें चल रही थीं. ऐसे में शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा का पहला करवा चौथ है. फैंस एक्ट्रेस को सुहागन वाले लुक में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

undefined

अथिया शेट्टी और केएल राहुल (Athiya Shetty And KL Rahul)

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. अथिया ने 23 जनवरी, 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड, और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी. शादी उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में हुई. इस साल यह जोड़ा अपना पहला करवा चौथ एक साथ मनाएगा.

undefined

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra And Raghav Chaddha)

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर में राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी की. जोड़े की शादी काफी हाई-प्रोफाइल तरीके से हुई. खैर, परिणीति के लिए यह एक खास साल है, क्योंकि वह अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी. फैंस उन्हें लाल साड़ी और खूब सारी सिंदूर में देखने के लिए उत्सुक हैं.

undefined

स्वरा भास्कर और फहद अहमद (Swara Bhaskar And Fahad Ahmad)

स्वरा भास्कर ने अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष फहद अहमद से शादी कर ली है. फहद समाजवादी पार्टी की युवा शाखा – समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. स्वरा और फहद फरवरी में शादी के बंधन में बंधे थे. इस बार एक्ट्रेस अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी.

undefined

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक (Shivalika Oberoi And Abhishek Pathak)

इन स्टार्स के अलावा शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक भी इस साल शादी के बंधन में बंधे. इस जोड़े के लिए इस साल का करवा चौथ खास महत्व रखता है, क्योंकि शिवालिका एक मशहूर अभिनेत्री हैं और अभिषेक पाठक मशहूर बॉलीवुड निर्माता कुमार मंगत के बेटे हैं.

undefined

मानवी गगरू और वरुण कुमार (Manvi Gagroo And Varun Kumar)

मानवी गगरू और वरुण कुमार की प्रेम कहानी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए शुरू हुई. उनकी दोस्ती गहरी हो गई और मानवी ने वैलेंटाइन डे पर पोस्ट करके अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से साझा किया कि वह वरुण कुमार को डेट कर रही हैं. उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गईं, जो उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण अवसर था.

undefined

सोनाली सेगल और अशेष सजनानी (Sonnalli Seygall And Ashesh Sajnani)

प्यार का पंचनामा अभिनेत्री ने 7 जून, 2023 को अपने लंबे समय के प्रेमी, होटल व्यवसायी अशेष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी. इस साल का करवा चौथ उनके लिए खास है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola