Karwa Chauth 2021 Date, Samagri: करवा चौथ के पहले जान लें शुभ मुहूर्त,पूजा विधि,पूजन सामग्री सूची

Karwa Chauth 2021 Date, Puja Vidhi, Muhurat, Samagri: इस साल करवा चौथ का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके सजती संवरती हैं. रात में गणेश जी, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है.करवा चौथ एक नारी पर्व है.आइए देखते हैं करवा चौथ से जुड़ी पूजन सामग्री की सूची
इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को पड़ रही है और खास बात ये है कि पांच साल बाद फिर इस करवा चौथ (Karwa Chauth- 2021) पर शुभ योग बन रहा है! करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा, और साथ ही रविवार का दिन होने की वजह से व्रत करने वाली महिलाओं को सूर्य देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा!
करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
-
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ: 24 अक्टूबर तड़के 3 बजकर 2 मिनट से
-
चतुर्थी तिथि समाप्त: 25 अक्टूबर सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक
-
चन्द्रोदय समय: शाम 7 बजकर 51 मिनट पर होगा.
करवा चौथ एक नारी पर्व है. इस व्रत को सौभाग्यवती महिलाएं करती हैं. इस व्रत में प्रमुखतः गौरी व गणेश का पूजन किया जाता है. जिसमें पूजन सामग्री का भी विशेष ध्यान रखा जाता है.
आइए देखते हैं करवा चौथ से जुड़ी पूजन सामग्री की सूची
-
1. चंदन
-
2. शहद
-
3. अगरबत्ती
-
4. पुष्प
-
5. कच्चा दूध
6. शक्कर
7. शुद्ध घी
8. दही
9. मिठाई
10. गंगाजल
-
11. कुंकू
-
12. अक्षत (चावल)
-
13. सिंदूर
-
14. मेहंदी
-
15. महावर
-
16. कंघा
-
17. बिंदी
-
18. चुनरी
-
19. चूड़ी
-
20. बिछुआ
-
21. मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन
-
22. दीपक
-
23. रुई
-
24. कपूर
-
25. गेहूं
-
26. शक्कर का बूरा
-
27. हल्दी
-
28. पानी का लोटा
-
29. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
-
30. लकड़ी का आसन
-
31. चलनी
-
32. आठ पूरियों की अठावरी
-
33. हलुआ
-
34. दक्षिणा (दान) के लिए पैसे, इत्यादि
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




