Live Updates
Kartik Purnima 2020 Date, Puja Vidhi, Muhurat : आज है कार्तिक पूर्णिमा, यहां जानें स्नान- दान करने का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि…
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Kartik Purnima 2020 Date Kab Hai, Puja Vidhi, Shubh Muhurat Timings, snan ka samay, Samagri, Mantra in Hindi: आज कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि है. वहीं आज शाम को ही देव दीपावली मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत रविवार की दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से ही हो चुकी है. कार्तिक पूर्णिमा उदया तिथि में मनाई जाएगी. वहीं दीपदान शाम में किया जाता है, इसलिए देव दीपावली आज शाम में मनाई जाएगी. विद्वानों का मानना है कि कार्तिक मास परम पावन होता है. इस महीने में किए गए पुण्य कर्मों का अनन्त गुना फल मिलने की मान्यता है. कार्तिक पूर्णिमा हर साल अक्तूबर-नवंबर के महीने में मनाई जाती है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर दिन सोमवार यानि आज पूरे देश में मनाया जा रहा है. इसी दिन देव दीपावली भी मनाया जाता है. हिंदू धर्म में कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और भगवान शंकर की आराधना की जानी चाहिए. आइए जानते है कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली से जुड़ी पूरी डिटेल्स…
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व का महत्त्व
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने से दस यज्ञों के समान पुण्य की प्राप्ति होत्ती है. शास्त्रों में इसे महापुनीत पर्व कहा गया है. कृतिका नक्षत्र पड़ जाने पर इसे महाकार्तिकी कहते हैं. कार्तिक पूर्णिमा अगर भरणी और रोहिणी नक्षत्र में होने से इसका महत्व और बढ़ जाता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली भी मनाई जाती है.
वाराणसी के राज घाट पर स्नान करते श्रद्धालु

झारखंड के पवित्र नदी में डूबकी लगाते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें