करिश्मा के बेटे को ताइक्वांडो करते देख तैमूर की तसवीर वायरल, फैंस बोले- क्यूटनेस ओवरलोडेड
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 May 2020 10:00 AM
Taimur Ali Khan- करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. फैंस तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा है. हाल ही में करीना ने तैमूर की एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो करिश्मा कपूर के बेटे कियान कपूर को ताइक्वांडो की प्रैक्टिस करते हुए देख रहे हैं. तसवीर में देखा जा सकता है कि तैमूर वीडियो कॉल के जरिए अपने भाई को देख रहे हैं.
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. फैंस तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा है. हाल ही में करीना ने तैमूर की एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो करिश्मा कपूर के बेटे कियान कपूर को ताइक्वांडो की प्रैक्टिस करते हुए देख रहे हैं. तसवीर में देखा जा सकता है कि तैमूर वीडियो कॉल के जरिए अपने भाई को देख रहे हैं. वहीं, फैंस इस तसवीर को खूब पसन्द कर रहे है.
Also Read: इन तसवीरों से सबका दिल जीत रहे तैमूर अली खान, देखते ही हो जाएगा प्यारकरीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तसवीर शेयर की है. करीना ने कैप्शन में लिखा, मेरी जिंदगी का प्यार. कियान को taekwondo क्लास लेते देखते हुए टिम. इस तसीवर में करीना ने बहन करिश्मा कपूर को टैग भी किया है. इस तसवीर में तैमूर बहुत क्यूट दिख रहे है. वहीं, फैंस इस तसवीर पर पर खूब कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, तैमूर की अब तक की सबसे क्यूट तसवीर. एक अन्य यूजर ने लिखा, दोनों भाईयों का प्यार. एक और यूजर ने लिखा, क्यूटनेस ओवरलोडेड. वहीं, बहुत सारे यूजर्स ने इस तसवीर पर हार्ट इमोजी बनाया.
इससे पहले भी कई बार तैमूर अपनी प्यारी हरकतों से सबका दिल जीत चुके हैं. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है. कुछ समय पहले करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक कलरफुल नेकलेस पहना हुआ था. इस नेकलेस को खाने वाले पास्ता से बनाया गया है. ये कलाकारी नन्हें तैमूर अली खान की थी. करीना ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘पास्ता ला विस्ता. तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी.
घर पर इन दिनों तैमूर कभी अपने पापा सैफ के साथ पौधे लगाते हुए नजर आते हैं तो कभी वो ड्राइंग करने लगते हैं. उनकी उन क्यूट हरकतों को फैंस खूब पसंद करते है. इसके साथ ही साथ कमेंट करके अपना प्यार तैमूर पर बरसाते है.
Also Read: तैमूर ने मां करीना के लिए बनाया पास्ता नेकलेस, बेबो ने पहनकर की तसवीर शेयरबता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वे रोज अपनी जिंदगी में होने वाली बातों और घर की झलक देती रहती हैं. करीना अभी तक इंस्टाग्राम पर कई तसवीरें शेयर कर चुकी हैं. कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में उन्हें सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ काफी अच्छा समय बिताते देखा जा सकता है. इसके साथ ही वे अपने दोस्तों से वीडियो कॉल पर बातचीत भी कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










