करीना कपूर और करिश्मा थी फिल्म अंदाज के लिए पहली पसंद? प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने किया खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2022 6:42 AM
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता की फिल्म 'अंदाज़' ने पिछले महीने 23 मई को 19 शानदार साल पूरे किए हैं.
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता की फिल्म ‘अंदाज़’ ने पिछले महीने 23 मई को 19 शानदार साल पूरे किए हैं. फिल्म का निर्देशक राज कंवर थे और इसे सुनील दर्शन ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म के गाने आज भी काफी चर्चित हैं. पहले ऐसी खबरें थीं कि करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर फिल्म के लिए पहली पसंद थीं. हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में निर्माता ने इस पर सफाई दी है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सुनील दर्शन के मुताबिक करीना कभी भी फिल्म का हिस्सा नहीं थीं. लारा दत्ता द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए करिश्मा पहली पसंद थीं. निर्माता ने कहा कि वह करिश्मा को इस फिल्म में लेने के लिए उतने ही उत्साहित थे जितने कि वह ‘अंदाज़’ का हिस्सा बनने के लिए थे. हालाँकि दुर्भाग्य से किसी वजह से ऐसा हो नहीं पाया और करिश्मा इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई.
उन्होंने कहा कि, उन्हें किसी को तुरंत कास्ट करना था क्योंकि शूटिंग अगले सात दिनों में शुरू होनी थी. दर्शन ने खुलासा किया कि, उन्होंने लारा दत्ता को अक्षय कुमार के साथ फिल्मफेयर कवर पर पोज देते हुए देखा था. वह बेंगलुरु में थी और उसने उन्हें वहां से उड़ान भरने के लिए कहा. निर्माता ने माना कि उन्हें लगा कि वह काजल के किरदार के लिए परफेक्ट है.
प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने के लिए सुनील ने पोर्टल को बताया कि, कुछ चर्चित अभिनेत्रियां जिया की भूमिका निभाने में रुचि रखती हैं. चूंकि उन्होंने फिल्म में पहले से ही एक नई लड़की (लारा) को कास्ट कर लिया था, इसलिए एक स्थापित नायिका को कास्ट करने से काम नहीं चलता. जब वे दूसरी लीड की तलाश में थे तो प्रियंका से उनकी मुलाकात हुई और फिर उन्हें कास्ट किया.
निर्माता ने प्रियंका की भी जमकर तारीफ की. उनके अनुसार, ‘देसी गर्ल’ ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के किसी ऐसे शख्स की याद दिला दी जो एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में विकसित हुईं हैं. कि वो रेखा थी और उन्हें लगा कि प्रियंका चोपड़ा भी वैसे ही जाने वाली हैं. सुनील ने कहा कि वह उन बेहतरीन अभिनेत्रियों में से हैं जो हमारे पास लंबे समय से हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










