ePaper

JNU Ph.D Admission 2023: जेएनयू पीएचडी प्रवेश का संशोधित कार्यक्रम हुआ जारी

Updated at : 06 Jan 2024 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
JNU Ph.D Admission 2023: जेएनयू पीएचडी प्रवेश का संशोधित कार्यक्रम हुआ जारी

JNU Ph.D Admission 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने पीएचडी प्रवेश 2023 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर इसकी जानकारी मिल सकती है.

विज्ञापन

JNU Ph.D Admission 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने संशोधित जेएनयू पीएचडी प्रवेश 2023 कार्यक्रम जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार पीएचडी कार्यक्रम के लिए संशोधित कार्यक्रम की जांच करना चाहते हैं, वे इसे जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर पा सकते हैं.

Also Read: BSEB Bihar STET 2024: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, फटाफट कर दें अप्लाई

JNU Ph.D Admission: देखें शेड्यूल

जेएनयू की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहली मेरिट सूची 11 जनवरी को प्रदर्शित की जाएगी, और पहली सूची की सीटों को ब्लॉक करने के साथ नामांकन पूर्व पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 11, 12 और 13 जनवरी, 2024 को किया जाएगा. दूसरी मेरिट सूची 18 जनवरी, 2024 को जारी किया जाएगा और दूसरी सूची की सीटों को ब्लॉक करने के साथ नामांकन पूर्व पंजीकरण और फीस का भुगतान 18 और 19 जनवरी, 2024 को किया जाएगा.

Also Read: RPSC Admit Card 2023: सहायक प्रोफेसर समेत कई पदों के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक

चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची के लिए प्रवेश/पंजीकरण का भौतिक सत्यापन 1 फरवरी, 2024 को किया जाएगा. प्रवेश या पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2024 है. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेएनयूईई (JNUEE) की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola