नक्सली संगठन JJMP का सदस्य नरेश साव गिरफ्तार, लातेहार के जगड़ा पहाड़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ का है आरोपी

jharkhand news: झारखंड पुलिस ने लातेहार में नक्सली संगठन JJMP का सक्रिय सदस्य नरेश प्रसाद उर्फ नरेश साव को गिरफ्तार किया है. इस पर पुलिस-नक्सली के साथ मुठभेड़ और बिशुनदेव सिंह हत्याकांड समेत कई अन्य मामलों का आरोप है.
Jharkhand news: लातेहार के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव से नक्सली संगठन JJMP का सक्रिय सदस्य नरेश प्रसाद उर्फ नरेश साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ सदर थाना में कई मामले दर्ज हैं.
इस मामले की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता ने बताया कि नक्सली नरेश साव पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि पिछले साल मार्च महीने में कोने ग्राम स्थित धरधरी नाला में बन रहे पुल निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे मुंशी बिशुनदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. नरेश साव इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है.
वहीं, पिछले सितबंर माह में सदर थाना क्षेत्र के जगड़ा पहाड़ पर जेजेएमपी और सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में भी नरेश साव शामिल था. थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने बताया कि नरेश साव का आपराधिक इतिहास रहा है. इसके खिलाफ सदर थाना में कांड संख्या 61/21, 62/21 व 236/21 के तहत विभिन्न धाराओं के अलावा आर्म्स व 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है. छापामारी दल में पुअनि अजय कुमार दास, मो शाहरूख, गौरव कुमार सिंह व दीपक नारायण सिंह शामिल थे.
Also Read: नक्सलियों का मददगार बताकर थाना में पिटाई मामले का विरोध शुरू, आक्रोशितों ने गारू थाना का किया घेराव
दूसरी ओर, पिछले दिनाें जिला के गारू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव द्वारा नक्सलियों का मददगार बताकर छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुकू गांव निवासी अनिल कुमार सिंह की बेहरमी से पिटायी करने और बाद में गलती मानने की चर्चा आज भी जोरों पर है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने गारू थाना का घेराव भी किया था. इस दौरान थाना प्रभारी पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित की समुचित इलाज और परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




