ePaper

Jharkhand Tourism: बेतला नेशनल पार्क पहुंचने लगे विदेशी पर्यटक, सरईडीह के शिव मंदिर को देखकर मंत्रमुग्ध हुए

Updated at : 08 Feb 2023 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Tourism: बेतला नेशनल पार्क पहुंचने लगे विदेशी पर्यटक, सरईडीह के शिव मंदिर को देखकर मंत्रमुग्ध हुए

झारखंड के बेतला नेशनल पार्क में विदेशी पर्यटकों का आना जारी है. बेल्जियम की अनीता और अमेरिका के लोरिक बेतला पहुंचे. इस दौरान दोनों पर्यटक सरईडीह के शिव मंदिर को देखकर काफी मंत्रमुग्ध हुए. कहा कि मंदिरों का भ्रमण कर भारतीय संस्कृति को जानने का मौका मिला है.

विज्ञापन

बेतला (लातेहार), संतोष कुमार : बेतला नेशनल पार्क में विदेशी पर्यटकों का आना जारी है. बेल्जियम की अनीता और अमेरिका के लोरिक के बेतला आने के बाद भारतीय संस्कृति को बेहद करीब से जानने की इच्छा रखते हुए भारतीय मंदिरों का भ्रमण भी किया. दोनों पर्यटक सरईडीह के शिव मंदिर को देखकर काफी अभिभूत हुए और इसकी प्रशंसा की. दोनों पर्यटकों ने बताया कि भारत के कई राज्यों में भ्रमण के दौरान मंदिरों को देखा है. उत्तर भारत के अलावा दक्षिण भारत के भी कई मंदिरों का भ्रमण कर वहां के अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया है.

मंदिर गये विदेशी पर्यटक

बेतला भ्रमण के दौरान उन्हें इच्छा हुई कि वह मंदिरों का भी भ्रमण करें. इस क्रम में जब जानकारी मिली कि इस जगह पर एक भव्य मंदिर बनाया गया है, तो वह दर्शन करने के लिए अपने आपको रोक नहीं सके. दोनों पर्यटक पिछले चार दिनों से बेतला में रुके हुए हैं. इस दौरान उन्होंने न केवल पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया, बल्कि गांव में जाकर भी लोगों के सभ्यता-संस्कृति, रहन-सहन, बोलचाल सहित अन्य गतिविधियों को करीब से जानने और समझने का प्रयास किया. मंदिर के पुजारी श्याम नाथ पाठक ने पूजा विधि के बारे में बताया.

Also Read: झारखंड के बेतला नेशनल पार्क की खूबसूरती देख क्या बोले फ्रांस के पर्यटक थॉमस

फ्रांस के विदेशी पर्यटक भी बेतला नेशनल पार्क

इससे पहले फ्रांस के सैलानी थॉमस भी बेतला नेशनल पार्क पहुंचे. यहां उन्होंने आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान बेतला नेशनल पार्क को देखकर मंत्रमुग्ध हुए थे. इस पार्क में जानवरों को खुले में देखने उन्हें रोमांचित कर गया. फ्रांस के थॉमस ने कहा कि इस रोमांचित पल को कभी भुला नहीं जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola